Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी पुलिस भर्ती में 10 हजार से ज्यादा इंजीनियर शामिल डिग्री लेकर सिपाही बनने को मजबूर युवा

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी कितनी भयानक है, इसका सबसे बड़ा सबूत पुलिस आरक्षक भर्ती में सामने आया है

• Nov 10, 2026• 1 min read
एमपी पुलिस भर्ती में 10 हजार से ज्यादा इंजीनियर शामिल डिग्री लेकर सिपाही बनने को मजबूर युवा

📷 Cover Photo: एमपी पुलिस भर्ती में 10 हजार से ज्यादा इंजीनियर शामिल डिग्री

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी कितनी भयानक है, इसका सबसे बड़ा सबूत पुलिस आरक्षक भर्ती में सामने आया है। जहां सिर्फ 7,500 पद हैं, वहां 7.54 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। मतलब एक पद के लिए 100 से ज्यादा दावेदार!

और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें 10 हजार से ज्यादा http://B.Tech / BE इंजीनियर भी हैं, जो सिपाही की नौकरी के लिए लाइन में खड़े हैं।

1 पद = 100 दावेदार, आंकड़ों में समझिए बेरोजगारी
क्या है? कितना है?
*कुल पद* 7,500
*कुल आवेदन* 7,54,000 से ज्यादा
*1 पद पर दावेदार* *100 से ज्यादा*
*B.Tech / BE इंजीनियर* 10,000+
*ITI / डिप्लोमा वाले* 6,000+
*स्नातक (Graduate)* 3,41,000+
*12वीं पास* 77,000+
*10वीं-8वीं पास* सिर्फ 753
सोचिए, जिस नौकरी के लिए न्यूनतम योग्यता सिर्फ 10वीं पास है, उसके लिए लाखों ग्रेजुएट, हजारों इंजीनियर और डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर रहे हैं।

इंजीनियर सिपाही क्यों बनना चाहता है?

ये सवाल नहीं, ये MP के युवाओं की मजबूरी है।

1. प्राइवेट में नौकरी नहीं, सुरक्षा नहीं:
प्राइवेट सेक्टर में 15-20 हजार की नौकरी, कभी भी छंटनी का डर। सरकारी सिपाही की नौकरी में 30 हजार+ सैलरी, वर्दी का रुतबा और जिंदगी भर की सुरक्षा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT