Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी बीजेपी में 'प्रकोष्ठ' सिर्फ कागज पर बने धरातल से नहीं कोई सरोकार संगठन नहीं ले रहा कोई काम

मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए 17 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है जिससे संगठन के काम को धरातल में उतारने के लिए आसानी हो सके और ज्यादा ...

• Nov 10, 2026• 3 min read
एमपी बीजेपी में 'प्रकोष्ठ' सिर्फ कागज पर बने धरातल से नहीं कोई सरोकार संगठन नहीं ले रहा कोई काम

📷 Cover Photo: एमपी बीजेपी में 'प्रकोष्ठ' सिर्फ कागज पर बने धरातल से नहीं क

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए 17 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है जिससे संगठन के काम को धरातल में उतारने के लिए आसानी हो सके और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पद से सम्मानित भी किया जा सके। लेकिन भाजपा संगठन द्वारा बनाए गए प्रकोष्ठ महज कागजों तक ही सीमित होकर रह चुके हैं। पार्टी के जितने भी प्रकोष्ठ हैं उनका धरातल से कोई लेना देना नहीं है। जिसका सबसे बड़ा कारण प्रकोष्ठों को कोई काम अथवा जिम्मेदारी नहीं देना है। पिछले महीने भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया गया था उसमें भी प्रकोष्ठों को कोई दायित्व नहीं सौंपा गया गया। प्रकोष्ठों के संयोजक प्रदेश कार्यालय आते हैं इस उम्मीद से कि संगठन उन्हें भी कुछ काम देगा लेकिन महीनों बीतने के बाद भी प्रकोष्ठों के हाथ में कोई काम नहीं है। संगठन की इस कार्यशैली के चलते कुछ प्रकोष्ठों के संयोजकों ने कार्यालय तक आना छोड़ दिया है। सिर्फ सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल ईशान सक्रिय हैं लेकिन पार्टी ने आज तक उन्हें कोई भी काम नहीं दिया है। जबकि उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले में सैनिकों को भाजपा से जोड़ रखा है लेकिन उन कार्यकर्ताओं को काम देने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। प्रकोष्ठों को सही तरीके से संचालित करने और उन्हें काम देने के लिए सभी प्रकोष्ठों का भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था लेकिन दतिया उप चुनाव में पार्टी ने जब उन्हें चुनाव मैदान में उतारा तो उनका मोह प्रकोष्ठों से भंग हो गया। उनकी निस्कृयता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सह संयोजक भी बनाया लेकिन उसके बाद भी बात नहीं बनी और भाजपा के प्रकोष्ठ आज भी लावारिश ही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की खूबी है कि वो काम करना चाहते हैं इसी लिए वो संगठन के पास आते हैं। संगठन ने भी सबको काम देने के लिए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति कर रखी है उसके बाद भी भाजपा के संबंधित विभागों के अध्यक्ष अथवा प्रभारी अपने दायित्व से खुश नहीं हैं और उनके पास जितना है उससे ज्यादा पाने की कोशिश में जो जिम्मेदारी है उस जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। अगले साल 2027 से चुनावी दौर शुरु हो रहा है और इसी प्रकार से भाजपा में निष्कृयता का दौर चलता रहा तो पार्टी की मुसीबतें बढ़ने में देर नहीं लगेगी।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT