मध्य प्रदेश
भाजपा में एक ऐसा नेता हैं जो 'पदाधिकारी' नहीं फिर भी अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में अपनी 'पावर' दिखाता है जिस डाली पर बैठता है उसी पर 'कुल्हाड़ी' मारता है
मध्य प्रदेश भाजपा में एक ऐसा नेता है जिस पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे यहां तक कि पार्टी के विरोध में काम करने का दोषी भी पाया गया लेकिन समय-समय पर पार...
• Nov 9, 2026• Updated: Nov 9, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: भाजपा में एक ऐसा नेता हैं जो 'पदाधिकारी' नहीं फिर भी अध्यक्ष
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में एक ऐसा नेता है जिस पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे यहां तक कि पार्टी के विरोध में काम करने का दोषी भी पाया गया लेकिन समय-समय पर पार्टी की तरफ से उसे लगातार पद देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यालय में सहयोग सेल का आगाज किया तो उसे को-आर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह जिम्मेदारी मिलते ही वो खुद को प्रदेश अध्यक्ष समझने लगा। तरह-तरह के नियम बना कर कार्यकर्ताओं को परेशान करना और काफी मिन्नतें करने के बाद मंत्रियों से मिलवाना उसकी आदत बन गया। उसके ऐसा सबकुछ करने का पार्टी ने इनाम दिया और मध्यप्रदेश वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बना दिया गया। इन नेताजी को जैसे ही अध्यक्ष बनाया गया तो इन्होंने सबसे पहले विपक्षी नेताओं के वेयरहाउस पर धावा बोल दिया। लगातार कांग्रेस नेताओं के वेयरहाउस पर छापा मारा और नोटिस जारी करवाया। हद तो तब हो गई जब ये महाशय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस पहुंच गए। उसके तुरंत बाद सीएम मोहन यादव का उज्जैन में तथाकथित जमीन खरीदी घोटाला सामने आ गया। आखिरकार पार्टी ने उन्हें नियंत्रण में लिया तो छापामार कार्रवाई बंद हुई। अब कोई काम नहीं होने के कारण ये नेता जी प्रदेश कार्यालय के लिए समस्या बने हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गैरमौजूदगी में ये नेताजी अक्सर पहुंचते हैं और कार्यालय में खुद को ऐसे प्रदर्शित करते हैं जैसे कार्यालय ही नहीं पूरी पार्टी के कर्णधार वही हैं। इनकी कार्यशैली से प्रदेश कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी काफी परेशान हैं। कर्मचारी कुछ बोल नहीं सकते लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने मुखबिर के पास आकर अपने दिल का दर्द बयां किया जिससे यह समझ में आया कि इन नेताजी को जब कुछ करने को नहीं मिलता है तो ये प्रदेश कार्यालय में ही एकाधिकार करने पहुंच जाते हैं। कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ता भी यही कहते नजर आते हैं कि इसको शह कौन दे रहा है और ये किसके बल प्रदेश कार्यालय में अपनी चला रहा। क्योंकि उसकी बदजुवानी कार्यकर्ताओं के सीने में नासूर की तरह चुभ रही है। कार्यकर्ता और कर्मचारी बस इसी बात से परेशान हैं कि इस पर कौन अंकुश लगाएगा। भाजपा के इस नेता की कहानी ऐसी है कि जिस डाली पर वो बैठता है उसी डाली पर वो कुल्हाड़ी से हमला करता है। उसके हमलों की चोट आंखों से नहीं दिखती क्योंकि दिल में लगती है। उसके दर्द को कार्यालय के कर्मचारी और दूर से आने वाले कार्यकर्ता महसूस करते हैं। उम्मीद है कि नव नियुक्त कार्यालय प्रभारी पदभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं की चोट पर मरहम लगाने का काम करेंगे और इस नेता की मनमर्जी पर अंकुश लगाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
कलेक्टर और प्रमुख सचिवों की मनमानी पर सामान्य प्रशासन विभाग की खुली चेतावनी अब नहीं चलेगी अपनी मर्जी बिना अनुमति फाइल आई तो कूड़ेदान में जाएगी
NEXT ARTICLE →
एमपी कांग्रेस के दो नेताओं में 'भावी सीएम' की 'होड़' एक जमीन पर तो दूसरा हवा पर करता है 'फायर'
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

एमपी कांग्रेस के दो नेताओं में 'भावी सीएम' की 'होड़' एक जमीन पर तो दूसरा हवा पर करता है 'फायर'
9/11/2026
कलेक्टर और प्रमुख सचिवों की मनमानी पर सामान्य प्रशासन विभाग की खुली चेतावनी अब नहीं चलेगी अपनी मर्जी बिना अनुमति फाइल आई तो कूड़ेदान में जाएगी
9/11/2026
पहले SEIAA में कोठारी-उमा महेश्वरी का विवाद अब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में अनिरुद्ध मुखर्जी की जॉइनिंग ने खड़े किए सवाल
8/11/2026