Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी कांग्रेस के दो नेताओं में 'भावी सीएम' की 'होड़' एक जमीन पर तो दूसरा हवा पर करता है 'फायर'

साल 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने युवा चेहरों के हाथ में पार्टी की कमान सौंप दी। जिसमें उमंग सिंघार ...

• Nov 9, 2026• 3 min read
एमपी कांग्रेस के दो नेताओं में 'भावी सीएम' की 'होड़' एक जमीन पर तो दूसरा हवा पर करता है 'फायर'

📷 Cover Photo: एमपी कांग्रेस के दो नेताओं में 'भावी सीएम' की 'होड़' एक जमीन

ADVERTISEMENT
Font Size:
साल 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने युवा चेहरों के हाथ में पार्टी की कमान सौंप दी। जिसमें उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष तो जीतू पटवारी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। उमंग सिंघार तक तो ठीक था लेकिन पार्टी ने अध्यक्ष ऐसे नेता को बनाया जो खुद की सीट बचा नहीं पाए और विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना किया। अब खुद चुनाव हारने वाला नेता दूसरों को जीतने के टिप्स दे रहा है ऐसे में जो सीनियर और जीते हुए नेता हैं उनको तो खराब लगना लाजमी है। लेकिन इन सब बातों से अलग ये दोनों नेता इस वक्त 'भावी सीएम' के सपने संजोए जम कर मेहनत कर रहे हैं। मेहनत का आलम ये है कि इनमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार सरकार को घेर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आदिवासी वर्ग को हथियार बनाते हुए उनके बीच अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है। नेता प्रतिपक्ष आए दिन आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठ कर उनकी समस्याएं उठाते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से उमंग सिंघार खूब आक्रामक हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष की सक्रियता को देख प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी परेशान हैं। उन्हें  जब कुछ नहीं मिलता है तो कुछ न्यूज पेपर पढ़ते हैं और प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर हवाई फायर करने लगते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस अध्यक्ष जिस मीडिया के सामने बयान देते हैं उसी मीडिया की विश्वसनीयता पर जम कर सवाल भी खड़ा करते हैं और विपक्ष के बजाय उसी मीडिया से सवाल करने लगते हैं। प्रदेश अध्यक्ष को इस वक्त एक ही टेंशन है कि कहीं पार्टी नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष को आगे करके उन्हें पीछे का रास्ता न दिखा दे। इन्हीं सब बातों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष आए दिन हवाई फायर करने में लगे रहते हैं। लेकिन आज तक जितने भी फायर किए गए एक भी सिद्ध नहीं कर पाए। अब तो सत्ता पक्ष भी कांग्रेस अध्यक्ष को गंभीरता से नहीं लेता है यहां तक कि भाजपा के प्रवक्ता कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर काउंटर करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप,शराब कांड,इंदौर में दूषित पानी और नरसिंग घोटाले जैसे आरोप लगे लेकिन कांग्रेस के नेता आरोपों को सिद्ध करना तो दूर की बात कोई बड़ा आंदोलन तक खड़ा नहीं कर पाए। जितने भी आरोप लगाए गए वो बभी फुस्सी बम निकले जिसमें सिर्फ धुआं निकला बांकी कुछ नहीं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT