Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कलेक्टर और प्रमुख सचिवों की मनमानी पर सामान्य प्रशासन विभाग की खुली चेतावनी अब नहीं चलेगी अपनी मर्जी बिना अनुमति फाइल आई तो कूड़ेदान में जाएगी

भोपाल। मध्यप्रदेश में अफसरशाही की मनमानी पर अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने ब्रेक लगा दिया है

• Nov 9, 2026• 2 min read
कलेक्टर और प्रमुख सचिवों की मनमानी पर सामान्य प्रशासन विभाग की खुली चेतावनी अब नहीं चलेगी अपनी मर्जी बिना अनुमति फाइल आई तो कूड़ेदान में जाएगी

📷 Cover Photo: कलेक्टर और प्रमुख सचिवों की मनमानी पर सामान्य प्रशासन विभाग

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश में अफसरशाही की मनमानी पर अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने ब्रेक लगा दिया है। विभाग ने कलेक्टरों से लेकर प्रमुख सचिवों तक, सबको साफ-साफ और सख्त लहजे में फटकार लगा दी है। GAD का कहना है - “अब नियम से बाहर कोई फाइल नहीं चलेगी!”

क्या हुआ जो GAD भड़क गया?

दरअसल, पिछले कुछ समय से कलेक्टर और विभागीय अधिकारी आपस में ही फैसला करके सीधे GAD को फाइलें भेज रहे थे।

ना निर्धारित प्रक्रिया, ना सक्षम अधिकारी की अनुमति, ना ही ये साफ था कि आखिर परामर्श किस बात पर चाहिए?

GAD ने इसे सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन माना और पूरे सिस्टम को कड़ा संदेश दे दिया।

GAD की 5 बड़ी चेतावनियां - पढ़कर अफसरों के उड़ जाएंगे होश

1. बिना अनुमति की फाइल पर NO ENTRY
प्रमुख सचिव या सचिव के अनुमोदन के बिना भेजी गई कोई भी नस्ती नहीं देखी जाएगी।

2. अधूरी फाइल आई तो सीधे नस्तीबद्ध
फाइल में साफ-साफ बताना होगा - किस विषय पर परामर्श चाहिए और किन बिंदुओं पर निर्णय चाहिए। गोल-मोल फाइल आई तो उसे बिना कार्रवाई के बंद कर दिया जाएगा।

3. विधि विभाग को बाईपास करना बंद करो
न्यायालयीन मामलों में विधि विभाग से परामर्श लेने के बजाय, सीधे GAD से मार्गदर्शन मांगने पर भी GAD ने कड़ी नाराजगी जताई है।

4. कायदे से भेजो नस्ती
परामर्श के लिए नस्तियां पूरी तरह कायदे से, नियम के अनुसार तैयार करके ही भेजी जाएं।

5. मनमानी नहीं चलेगी
GAD ने दो टूक कहा - नियमों का पालन किए बिना भेजी गई किसी भी नस्ती पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

क्यों है ये खबर इतनी बड़ी?

क्योंकि GAD ही वो विभाग है जो पूरे प्रदेश के प्रशासन की रीढ़ है।

जब GAD ही कह दे कि “फाइलें कायदे से भेजो, वरना हम नहीं देखेंगे” तो समझ लीजिए, नीचे से लेकर ऊपर तक के अफसरों में हड़कंप मचना तय है।

अब हर कलेक्टर और हर विभाग को फाइल भेजने से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा।

अफसरों में हड़कंप, फाइलें अटकीं!

मुखबिरों के मुताबिक GAD के इस फरमान के बाद कई विभागों में फाइलों की रफ्तार थम गई है। अधिकारी अब पहले अपनी फाइल को नियम के तराजू पर तौल रहे हैं, फिर GAD भेज रहे हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT