खेल
IND vs NZ: फैंस के लिए गुड न्यूज तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेल सकते हैं बुमराह-पंत BCCI लगाएगा फिटनेस पर अंतिम मुहर
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है

📷 Cover Photo: भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को सोने-चांदी के भाव में फिर ते
ADVERTISEMENT
Font Size:
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी होने जा रही है। दोनों को भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेले जाने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में शामिल किया गया है।
फिटनेस टेस्ट के बाद होगा फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक पंत को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेलना BCCI की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। दोनों खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में जमकर पसीना बहा रहे हैं। पंत शुक्रवार को सेंटर पहुंचे थे, जबकि बुमराह सोमवार को उनके साथ जुड़े।
बुमराह का यह अभ्यास राष्ट्रीय टीम में वापसी से पहले की अनिवार्य 'रिटर्न-टू-प्ले' प्रक्रिया का हिस्सा है। उम्मीद है कि दोनों 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अहम
बुमराह और पंत, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
- पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में
- दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में
चोट से कर रहे हैं वापसी
बुमराह ने अक्टूबर की शुरुआत में एशियाई खेलों में भारत के लिए आखिरी बार खेला था, जहां टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज और न्यूजीलैंड के मौजूदा T-20 और वनडे दौरों से आराम दिया गया था।
वहीं पंत अक्टूबर के पहले हफ्ते में ईरानी कप के दौरान लगी साइड स्ट्रेन की चोट से उबर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शेष भारत की कप्तानी करते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जीत दिलाई थी। इसी चोट के कारण उन्हें दिल्ली के शुरुआती रणजी मैचों और न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले दो अनौपचारिक टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

IND vs NZ T20 में वर्मा ने लगाया जीत का 'तिलक' सांस रोकने वाले मैच में रेड्डी ने लगाया विनिंग साट
24/10/2026
'नमन' ने खेली 'गंभीर' पारी न्यूजीलैंड हुआ 'नमन' 15 गेंद में नाबाद 42 रन बना कर दिलाई भारत को जीत
23/10/2026
भारत Vs वेस्टइंडीज के 5वें मुकाबले में भुवनेश्वर के कंधे पर होगा जीत का भार अर्शदीप की जगह टीम में शामिल हुआ सीनियर खिलाड़ी
17/10/2026