खेल
'नमन' ने खेली 'गंभीर' पारी न्यूजीलैंड हुआ 'नमन' 15 गेंद में नाबाद 42 रन बना कर दिलाई भारत को जीत
नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट में जब भी आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलती है तो मुकाबले का रोमांच बढ़ जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज नमन धीर न...

📷 Cover Photo: 'नमन' ने खेली 'गंभीर' पारी न्यूजीलैंड हुआ 'नमन' 15 गेंद में
ADVERTISEMENT
Font Size:
नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट में जब भी आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलती है तो मुकाबले का रोमांच बढ़ जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज नमन धीर ने भी अपनी तूफानी पारी से कुछ ऐसा ही नजारा पेश किया।
साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नमन ने कीवी टीम के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
गौतम गंभीर के 'वीर' ने खेली आतिशी पारी
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के 'वीर' नमन ने महज 15 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित किया कि वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
घरेलू क्रिकेट से अपनी पहचान बनाने वाले नमन IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ उपयोगी स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।
जडेजा-अक्षर से हो रही तुलना
उनकी खेलने की शैली को देखते हुए उनकी तुलना भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों से भी की जा रही है। अगर नमन इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो वाशिंगटन सुंदर के लिए वनडे और टी-20 की अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।
कनाडा जाने का बना लिया था मन, पिता ने बदला फैसला
नमन धीर के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा। अपेक्षित सफलता न मिलने से निराश होकर उन्होंने क्रिकेट छोड़ने और कनाडा जाने का मन बना लिया था।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पंजाब के बहुत से लोग कनाडा जाना चाहते हैं और वह भी उनमें से एक थे। वर्ष 2022 की शुरुआत में उन्होंने क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। उनकी बहन कनाडा में रहती हैं, इसलिए वह वहां जाने पर विचार कर रहे थे। इसी दौरान उनके पिता ने उन्हें खुद को एक साल और देने की सलाह दी। नमन ने पिता की बात मानी और दिसंबर 2022 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।
ऐसे हैं नमन के आंकड़े
- न्यूजीलैंड के खिलाफ: 280 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी, यह उनका छठा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस प्रारूप में वह अब तक 285.71 की स्ट्राइक रेट और 40 की औसत से 80 रन बना चुके हैं और उनके नाम पांच विकेट भी दर्ज हैं।
- ओवरऑल टी-20: 37 मैचों में 163.97 की स्ट्राइक रेट और 27.30 की औसत से 710 रन, सर्वोच्च स्कोर नाबाद 62 रन।
- वनडे क्रिकेट: 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण, तीन वनडे मुकाबलों में 142.85 की स्ट्राइक रेट और 30 की औसत से 30 रन।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'भीड़तंत्र' के खिलाफ भाजपा का 'प्रहार' लोकतंत्र को बचाने का चलेगा अभियान बैठक में जेन-जी वर्ग के बीच पहुंच बनाने और संवाद की बनी रणनीति
NEXT ARTICLE →
NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को जारी किया नोटिस दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारा लगवाने का बड़ा मामला
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भारत Vs वेस्टइंडीज के 5वें मुकाबले में भुवनेश्वर के कंधे पर होगा जीत का भार अर्शदीप की जगह टीम में शामिल हुआ सीनियर खिलाड़ी
17/10/2026
न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों के लिए नई गेंद सबसे बड़ी चुनौती टिम साउदी ने किया खुलासा
16/10/2026
कुलदीप यादव की 200 विकेटों की खुशी पर शुभमन और रोहित शर्मा ने फेरा पानी
3/10/2026