मध्य प्रदेश
NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को जारी किया नोटिस दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारा लगवाने का बड़ा मामला
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा पर मानवाधिकार आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। यात्रा के दौरान बच्चों से नारे लगवाने के मामले में राष्ट्र...
• Oct 23, 2026• 1 min read

📷 Cover Photo: NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को जारी किया नोटिस दिग्विजय सिंह क
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा पर मानवाधिकार आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। यात्रा के दौरान बच्चों से नारे लगवाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है।
MP के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस
आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी किया है और 2 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि यात्रा के दौरान बच्चों को पैसे का लालच देकर लाया गया और उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा।
वीडियो वायरल होने के बाद कई संगठनों ने इसे बाल अधिकारों का उल्लंघन बताया था। शिकायत में कहा गया था कि राजनीतिक कार्यक्रम में बच्चों का इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है।
आयोग ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन मानते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि बच्चों को इस तरह राजनीतिक गतिविधि में कैसे शामिल किया गया और इस पर क्या कार्रवाई की गई।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'नमन' ने खेली 'गंभीर' पारी न्यूजीलैंड हुआ 'नमन' 15 गेंद में नाबाद 42 रन बना कर दिलाई भारत को जीत
NEXT ARTICLE →
'नवीन' भाजपा में नितिन से सहयोग की उम्मीद लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में की मुलाकात राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

'नवीन' भाजपा में नितिन से सहयोग की उम्मीद लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में की मुलाकात राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा
23/10/2026
'भीड़तंत्र' के खिलाफ भाजपा का 'प्रहार' लोकतंत्र को बचाने का चलेगा अभियान बैठक में जेन-जी वर्ग के बीच पहुंच बनाने और संवाद की बनी रणनीति
22/10/2026
MP में शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती 20 हजार पदों पर होगी नियुक्ति 400 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन की मिलेगी सौगात
22/10/2026