Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'नवीन' भाजपा में नितिन से सहयोग की उम्मीद लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में की मुलाकात राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी में जब ने युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है तभी से भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत भी दे दिया गया...

• Oct 23, 2026• 3 min read
'नवीन' भाजपा में नितिन से सहयोग की उम्मीद लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में की मुलाकात राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा

📷 Cover Photo: 'नवीन' भाजपा में नितिन से सहयोग की उम्मीद लेकर प्रदेश अध्यक्

ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी में जब ने युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है तभी से भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत भी दे दिया गया है। नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद एमपी बीजेपी के नेता लगातार उनसे संपर्क भी कर रहे हैं जिससे राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर कदमताल कर आगे बढ़ा जा सके। एमपी बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आम तौर पर दिल्ली के दौरे करने के बजाय एमपी में रह कर संगठन को मजबूत करने पर विश्वास रखते हैं। इस बीच जब बीजेपी अध्यक्ष दिल्ली का दौरा करते हैं उसके पीछे संगठन को मजबूत करने के अलावा केन्द्रीय संगठन में एमपी की भागीदारी बढ़ाना भी एक बड़ा मक्शद रहता है। दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा की प्रयोगशाला के रुप में जाना जाता है। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व अपने पायलट प्रोजेक्ट एमपी में ही चलाता है क्योंकि एमपी बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा जितना मजबूत है उतना किसी भी राज्य का नहीं है। यही कारण है कि केन्द्रीय नेतृत्व में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की उम्मीद भी एमपी बीजेपी का संगठन करता है। गुरुवार को जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एमपी बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात हुई तो 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र' हटाओ अभियान पर ही चर्चा नहीं हुई। इस मुलाकात में एमपी बीजेपी के कुछ नेताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व में और प्रतिनिधित्व देने की बात हुई है। इसके अलावा एमपी बीजेपी के संगठन को और मजबूत करने पर भी विचार हुआ। दरअसल हेमंत खंडेलवाल को एक कुशल संगठक के साथ रणनीतिकार के रुप में भी जाना जाता है लेकिन सत्ता और संगठन के बीच पनपते गतिरोध की वजह से बीजेपी अध्यक्ष खुद को असहज सा महसूस करने लगते हैं। क्योंकि हेमंत खंडेलवाल ज्यादा बोलने के बजाय काम करने पर विश्वास रखते हैं। लेकिन उनके साथ परिस्थितियां विपरीत हैं। सरकार की संगठन में लगातार दखलंदाजी प्रदेश अध्यक्ष को रास नहीं आती। करीब महीने भर पहले प्रदेश अध्यक्ष को फ्री-हैंड किया गया था जिसके बाद उन्होंने तीन बड़ी नियुक्तियां कर संगठन के प्रति अपनी सोच को बताने का प्रयास किया था लेकिन धीरे-धीरे फिर सत्ता का संगठन में वर्चस्व बढ़ने लगा जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष ने खुद का ध्यान प्रवास पर लगाया और स्थानीय संगठनों को मजबूत करने पर जोर देने लगे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई मुलाकात एमपी बीजेपी के संगठन को और सशक्त बनाने की बड़ी कड़ी साबित हो सकता है। राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर किसके नाम की मुहर लगानी है उस विषय पर भी इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है। मुखबिर को मिली जानकारी के अनुसार एल.मुरुगन से खाली हुई इस सीट पर इस बार एमपी बीजेपी के ही किसी नेता को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान नाम भी फायनल कर लिया गया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT