मध्य प्रदेश
'भीड़तंत्र' के खिलाफ भाजपा का 'प्रहार' लोकतंत्र को बचाने का चलेगा अभियान बैठक में जेन-जी वर्ग के बीच पहुंच बनाने और संवाद की बनी रणनीति
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आगामी कार्यक्रम ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्याल...
• Oct 22, 2026• 1 min read

📷 Cover Photo: 'भीड़तंत्र' के खिलाफ भाजपा का 'प्रहार' लोकतंत्र को बचाने का
ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आगामी कार्यक्रम ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने वर्चुअली और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी ने संबोधित किया इस बैठक में अभियान की रूपरेखा और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। आरोपों के कारण जेन-जी वर्ग में भ्रम की स्थिति बन रही है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए भाजपा ने संविधान बचाओ अभियान का आगाज किया है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, अभियान की प्रदेश टोली के सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती 20 हजार पदों पर होगी नियुक्ति 400 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन की मिलेगी सौगात
22/10/2026
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नवाचार कार्यकर्ताओं के लिए बना 'संजीवनी' 'सहयोग सेल' से दूर हो रही कार्यकर्ताओं की शिकायत
22/10/2026
ग्वालियर में पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी कहा- जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन
21/10/2026