Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
बिज़नेस

Gold Price Down महीने भर में 10 हजार रुपये तक सस्ता हुआ सोना खरीदारी का सही मौका

सोने का आयात भले ही गिर रहा हो, लेकिन दिवाली और शादियों के सीजन में इसकी बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है। कच्चे तेल के बढ़ते दाम और फेडरल रेट में बढ़ोत...

• Oct 22, 2026• 2 min read
Gold Price Down महीने भर में 10 हजार रुपये तक सस्ता हुआ सोना खरीदारी का सही मौका

📷 Cover Photo: Gold Price Down महीने भर में 10 हजार रुपये तक सस्ता हुआ सोना

ADVERTISEMENT
Font Size:
सोने का आयात भले ही गिर रहा हो, लेकिन दिवाली और शादियों के सीजन में इसकी बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है। कच्चे तेल के बढ़ते दाम और फेडरल रेट में बढ़ोतरी के आसार को देखते हुए विशेषज्ञ सोने में निवेश का यह सही समय बता रहे हैं।

एक महीने में 10 हजार की गिरावट
पिछले एक महीने में 24 कैरेट सोने के भाव में 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। बुधवार को सोना 1,300 रुपये गिरकर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

पश्चिम एशिया संकट से क्रूड का दाम 111 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच चुका है और इसमें मजबूती आने पर सोने के भाव में और गिरावट आ सकती है।

2 बड़े कारण -
- विशेषज्ञ क्रूड के बढ़ते दाम और फेडरल रेट में वृद्धि को देखते हुए सोने में निवेश को बता रहे सही समय।
- एक माह में सोने के भाव में 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई।

आयात 27% गिरा, फिर भी बिक्री बढ़ने के आसार
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सोने के आयात में पिछले साल की तुलना में 27 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पीएचडी चैंबर से जुड़े कैपिटल मार्केट विशेषज्ञ बीके सभरवाल ने बताया कि सोने में खरीदारी का यह सही समय है। वैश्विक परिस्थितियों की वजह से भाव में दो-चार हजार रुपये का उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सराफा कारोबारियों के अनुसार इस बार धनतेरस और शादी के सीजन में ज्वैलरी की बिक्री पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक रहने का अनुमान है। सोने का दाम 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया था और उसके बाद इसमें इतनी गिरावट आई है, इसलिए लोगों का आकर्षण ज्यादा बढ़ा है।

डिजिटल सोना और ETF में बढ़ा निवेश
युवा ज्वैलरी या सिक्के खरीदने की जगह डिजिटल सोना और गोल्ड ETF में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि डिजिटल गोल्ड खरीदने के दौरान निवेशकों को यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि जिस सोने में वे निवेश कर रहे हैं उसका स्वामित्व किसके पास होगा।

गोल्ड ETF में निवेश के लिए डीमैट खाते की जरूरत होती है, जबकि डिजिटल गोल्ड विभिन्न ऐप से खरीदा जा सकता है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT