मध्य प्रदेश
MP में शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती 20 हजार पदों पर होगी नियुक्ति 400 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन की मिलेगी सौगात
मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी
• Oct 22, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: MP में शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती 20 हजार पदों पर होगी
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही 400 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन भी तैयार किए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में की।
CM ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के करीब 300 लंबित प्रकरणों को भी इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
954 को मिले नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरण और नवनियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और पात्र परिवारों को समय पर सहायता देना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 954 पात्र अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश बांटे। इसमें -
- 661 सहायक ग्रेड-3
- 31 प्राथमिक शिक्षक
- 262 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
CM ने कहा, "परिवार के किसी सदस्य को खोने का दुख अपूरणीय होता है। ऐसे कठिन समय में अनुकंपा नियुक्ति प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देती है और उन्हें जीवन दोबारा व्यवस्थित करने में मदद करती है।"
प्रदेश में अभी 369 सांदीपनि विद्यालय
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी प्रदेश में 369 सांदीपनि विद्यालय संचालित हैं। चालू वित्तीय वर्ष में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 38 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार करना है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को आकार देने में स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है और 20 हजार नई भर्तियों से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नवाचार कार्यकर्ताओं के लिए बना 'संजीवनी' 'सहयोग सेल' से दूर हो रही कार्यकर्ताओं की शिकायत
NEXT ARTICLE →
Gold Price Down महीने भर में 10 हजार रुपये तक सस्ता हुआ सोना खरीदारी का सही मौका
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नवाचार कार्यकर्ताओं के लिए बना 'संजीवनी' 'सहयोग सेल' से दूर हो रही कार्यकर्ताओं की शिकायत
22/10/2026
ग्वालियर में पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी कहा- जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन
21/10/2026
'जीतू पटवारी' के लिए मोहन सरकार ने खरीदा 'प्लेन' कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दिया बयान
21/10/2026