मध्य प्रदेश
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नवाचार कार्यकर्ताओं के लिए बना 'संजीवनी' 'सहयोग सेल' से दूर हो रही कार्यकर्ताओं की शिकायत
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हेमंत खंडेलवाल ने एक नवाचार कर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी थी। दरअसल बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार शिकायत दर...
• Oct 22, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नवाचार कार्यकर्ताओं के लिए
ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हेमंत खंडेलवाल ने एक नवाचार कर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी थी। दरअसल बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार शिकायत दर्ज कर रहे थे कि वो मंत्रियों के बंगले जाते हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती जिससे उनके समर्थकों के बीच गलत प्रभाव पड़ता है। कार्यकर्ताओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नवाचार करते हुए प्रदेश कार्यालय में 'सहयोग सेल' का आगाज किया। जिसमें अवकाश का दिन छोड़ बांकी के छह दिनों पर प्रदेश सरकार के मंत्री बैठते हैं और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और उसे दूर करने का प्रयास करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जब यह नवाचार किया था तब लगा था कि यह कुछ दिनों तक चलने वाला महज एक इवेंट है लेकिन एक जनवरी 2026 से शुरु हुआ सहयोग सेल आज दसवें महीने में प्रवेश कर गया और इस सेल से पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश भी नजर आने लगे हैं। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोग सेल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मंत्रियों से सीधे जुड़ने और काम करवाने का मंच तैयार कर दिया है। इस सेल की खास बात यह भी है कि कार्यकर्ता जो शिकायत अथवा समस्या लेकर आते हैं उसको विधिवत प्रदेश कार्यालय में भी नोट किया जाता है। समय-समय पर संबंधित विभागों से फीडबैक भी लिया जाता है जिससे सभी समस्याएं हल हो अथवा नहीं लेकिन 50 फीसदी समस्याओं का समाधान हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के इस नवाचार से सभी कार्यकर्ता भले खुश न हों लेकिन अधिकतर कार्यकर्ता खुश और संतुष्ट हैं। मुखबिर ने सहयोग सेल के बारे में जब कार्यकर्ताओं की राय जानने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं में संतुष्टि का भाव देखने को मिला। अध्यक्ष द्वारा किए गए इस नवाचार पर जब कार्यकर्ताओं से सवाल हुआ तो वो अध्यक्ष की सोच से खुश नजर आए। साथ में कुछ ने सुझाव भी दिए कि अब भी इस सहयोग सेल में कुछ काम करना बांकी है। अगर पार्टी ध्यान दे तो शिकायती आवेदनों पर और ज्यादा काम हो और कार्यकर्ताओं की समस्या को ज्यादा से ज्यादा खत्म किया जा सकता है। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया नवाचार अब अपना रंग दिखाने लगा है। कार्यकर्ताओं की मंत्रियों के प्रति चल रही नाराजगी का दौर भी खत्म होने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष के नवाचारों का असर कार्यकर्ताओं की जीवनशैली और उनके काम में भी दिखने लगा है। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष जब भोपाल में होते हैं तो कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। प्रदेश कार्यालय में भी जब अध्यक्ष खंडेलवाल पहुंचते हैं तो ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से वो सीधा संवाद करते हैं। पार्टी से संबंधित उनकी जो भी समस्या होती है वो उसका समाधान करने का पूरी तरह से प्रयास करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का सरल स्वभाव और सहजता कार्यकर्ताओं के लिए संबल का काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष के प्रति कार्यकर्ताओं की राय बदलने लगी है। अध्यक्ष के स्वाभाव से कार्यकर्ता जैसे-जैसे परिचित होते जा रहे हैं वैसे ही उनकी राय बदली जा रही है। और इसकी बानगी सेवा संकल्प अभियान के दौरान देखने को मिली जहां एमपी बीजेपी पूरे देश में नंबर वन पर रही।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
ग्वालियर में पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी कहा- जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन
NEXT ARTICLE →
MP में शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती 20 हजार पदों पर होगी नियुक्ति 400 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन की मिलेगी सौगात
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती 20 हजार पदों पर होगी नियुक्ति 400 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन की मिलेगी सौगात
22/10/2026
ग्वालियर में पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी कहा- जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन
21/10/2026
'जीतू पटवारी' के लिए मोहन सरकार ने खरीदा 'प्लेन' कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दिया बयान
21/10/2026