मध्य प्रदेश
ग्वालियर में पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी कहा- जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन
ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर में हुए शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पट...
• Oct 21, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: ग्वालियर में पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी कहा- जनता क
ADVERTISEMENT
Font Size:
ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर में हुए शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पटवारी बुधवार को ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
‘सरकार जिम्मेदारी से बच रही है’
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें निर्दोष लोगों की जान जा रही है। इन घटनाओं के बाद सरकार और प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए, लेकिन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं। आखिर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है और इन घटनाओं के लिए जवाबदेह कौन होगा?
उन्होंने कहा कि हादसे में कई लोगों की जान चली गई और अनेक परिवारों को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ी। यह केवल एक दुर्घटना का मामला नहीं है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर सवाल है।
कफ सिरप, जहरीली शराब और दूषित पानी का पटवारी ने किया जिक्र
पटवारी ने प्रदेश की अन्य घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा -
- कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत
- जहरीली शराब से मौतें
- इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें
लगातार हो रही इन घटनाओं से सरकार की व्यवस्थाओं और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

'जीतू पटवारी' के लिए मोहन सरकार ने खरीदा 'प्लेन' कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दिया बयान
21/10/2026
MP TET परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते शिक्षक डेढ़ लाख में सिर्फ 34200 शिक्षकों ने किया आवेदन दिसंबर में होगी परीक्षा
21/10/2026
'शिव' पर भारी 'मोहन' का पास 17 साल के 'राज' का तीन साल के सीएम ने किया एक झटके में पर्दाफाश
21/10/2026