मध्य प्रदेश
'जीतू पटवारी' के लिए मोहन सरकार ने खरीदा 'प्लेन' कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दिया बयान
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने नया जेट प्लेन खरीदा है जिसको लेकर प्रदेश में सियासत का दौर तेज हो गया है। दरअसल कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश न...
• Oct 21, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 'जीतू पटवारी' के लिए मोहन सरकार ने खरीदा 'प्लेन' कांग्रेस मी
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने नया जेट प्लेन खरीदा है जिसको लेकर प्रदेश में सियासत का दौर तेज हो गया है। दरअसल कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने नए जेट प्लेन की खरीदी पर चुकी ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से जो जेट प्लेन आया है उसकी सवारी जीतू पटवारी करेंगे अभी दो साल भाजपा के सीएम नए जेट प्लेन में उड़ लें। क्योंकि साल 2028 में तो कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसमें सीएम जीतू पटवारी होंगे लिहाजा उस प्लेन में पटवारी ही उड़ान भरेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले ही भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अगली बार कांग्रेस 200 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। पटवारी द्वारा दिए बयान को कांग्रेस की तरफ से ज्यादा ही गंभीरता से लिया गया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 (Bombardier Challenger 3500) नामक अत्याधुनिक प्राइवेट जेट खरीद लिया है। यह विमान कनाडा से उड़ान भरकर भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंच चुका है। विमान भोपाल पहुंचने के बाद से ही कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है और लगातार प्लेन के नाम पर कांग्रेस भाजपा पर हमले कर रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने जेट प्लेन के अलावा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया के कारण कांग्रेस की जो स्थिति हुई है उसका भी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बदला लिया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP TET परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते शिक्षक डेढ़ लाख में सिर्फ 34200 शिक्षकों ने किया आवेदन दिसंबर में होगी परीक्षा
21/10/2026
'शिव' पर भारी 'मोहन' का पास 17 साल के 'राज' का तीन साल के सीएम ने किया एक झटके में पर्दाफाश
21/10/2026
'दिग्विजय' पथ पर पूर्व सीएम उज्जैन के महाकाल से अयोध्या के रामलला तक 950 KM तक जाएगी पदयात्रा
20/10/2026