खेल
न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों के लिए नई गेंद सबसे बड़ी चुनौती टिम साउदी ने किया खुलासा
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है। साउदी का मानना है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारत...

📷 Cover Photo: न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों के लिए नई गेंद सबसे बड़ी चु
ADVERTISEMENT
Font Size:
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है। साउदी का मानना है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों के लिए नई गेंद का सामना करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
'प्रतिभा की कमी नहीं, रणनीति बदलनी होगी'
साउदी ने गुरुवार को वर्चुअल बातचीत में दैनिक जागरण के सवाल पर कहा - भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन विदेशी परिस्थितियों में सफल होने के लिए बल्लेबाजों को अपने खेल और रणनीति में बदलाव के लिए तैयार रहना होगा।
भारत Vs न्यूजीलैंड T20 सीरीज 22 अक्टूबर से
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
साउदी ने बताया भारत और NZ में फर्क
साउदी ने कहा - भारत में बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान समय नई गेंद का सामना करना होता है, क्योंकि शुरुआत में पिचें अच्छी होती हैं, बाद में टर्न और स्पिन मिलने लगती है। न्यूजीलैंड में स्थिति बिल्कुल उलट है। यहां नई गेंद के सामने बल्लेबाजी करना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन अगर बल्लेबाज शुरुआती चुनौती से पार पा लेते हैं तो उसके बाद बैटिंग आसान हो जाती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का अध्ययन जरूर करेंगे। अच्छी टीमों की पहचान यही है कि वे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी रणनीति के अनुसार ढल सकें। मुझे भरोसा है कि भारतीय बल्लेबाज भी ऐसा करने में सक्षम हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

कुलदीप यादव की 200 विकेटों की खुशी पर शुभमन और रोहित शर्मा ने फेरा पानी
3/10/2026
आयरलैंड ने रचा इतिहास भारत को एक रन से हराकर 2-0 से जीती सीरीज़
28/6/2026
बेलफास्ट में आयरलैंड ने रचा इतिहास वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया टीम इंडिया की बैटिंग तास के पत्तों की तरह ढही
26/6/2026