मध्य प्रदेश
'बीजेपी में सत्ता की लड़ाई जनता की समस्याओं पर भारी' कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बैरागी का बयान
सत्ता और संगठन के बीच चल रही आपसी खींचतान की कहानी कांग्रेस महिला मोर्चा तक पहुंच चुकी है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने तंज भरे लहजे ...
• Oct 16, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 'बीजेपी में सत्ता की लड़ाई जनता की समस्याओं पर भारी' कांग्रे
ADVERTISEMENT
Font Size:
सत्ता और संगठन के बीच चल रही आपसी खींचतान की कहानी कांग्रेस महिला मोर्चा तक पहुंच चुकी है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने तंज भरे लहजे में कहा कि भाजपा में नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। और लड़ाई का स्तर इतना ऊपर हो चुका है कि जनता के हित से ऊपर नेताओं का व्यक्तिगत हित ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। इस विवाद का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में अनेक विकास की योजनाएं विवाद की भेंट चढ़ रहे हैं। कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने इंदौर में जल संकट के नाम पर बीजेपी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंदौर ने भाजपा को झोली भर के विधायक,सांसद और महापौर सहित जल संसाधन मंत्री दिया उसके बाद भी शहर में जल संकट पूरे शबाब पर है। कैलाश विजयवर्गीय मंत्री हैं वो भी कुछ कर पाने में असमर्थ हैं। रीना बौरासी ने पूर्व सीएम विवराज के धरने का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने महिला अपराध का जिक्र करते हुए कहा कि दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फ़ैल है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक 'घोटाले' का खुलासा करते रहे और अध्यक्ष जीतू पटवारी महफिल लूट ले गए
16/10/2026
एमपी बीजेपी में 'माइक्रो मैनेजमेंट' के मुरीद हुए संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी कहा संगठन में कोई दायित्व छोटा बड़ा नहीं
16/10/2026
कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान सिंधिया एंड टीम से तय होगा 'सत्ता वापसी' का रास्ता
15/10/2026