मध्य प्रदेश
बीजेपी संगठन का ऐसा निजाम बदला जहां किसी का पद घटा तो किसी का कद बढ़ा लेकिन चेंबर नसीब नहीं हुआ
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन में जितनी कसावट हो रही है उतनी ही आंतरिक कलह भी पनप रही है। क्योंकि कसावट होने का मतलब है किसी का पद घटता है तो किसी का कद ...
• Nov 28, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी संगठन का ऐसा निजाम बदला जहां किसी का पद घटा तो किसी क
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन में जितनी कसावट हो रही है उतनी ही आंतरिक कलह भी पनप रही है। क्योंकि कसावट होने का मतलब है किसी का पद घटता है तो किसी का कद बढ़ता है। ऐसी स्थिति में भाजपा के सामने असमंजस की स्थिति है। दरअसल यह सारे समीकरण दतिया विधानसभा में हुए उप चुनाव से बदले। जहां भाजपा ने संगठन के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर भेजा लेकिन वो अपनी जिम्मेदारियों में खरे नहीं उतरे और भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव के बाद एक उपाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में आने का सिलसिला कम कर दिया। वहीं दूसरे पदाधिकारी के दिन भी लदने लगे। संगठन के चहेते नेताओं को कामयाबी ज्यादा दिन तक हजम नहीं हो पाई और वो धीरे-धीरे संगठन के लिए बोझ बन गए। संगठन ने भी इन पदाधिकारियों से दूरी बना ली। देखते ही देखते संगठन की आंख का काजल कहलाने वाले पदाधिकारी आंख की किरकिरी बन गए। इन सब बातों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने धनतेरस के दिन ऐसा फैसला किया जो किसी को हजम नहीं हो पाया। कार्यालय प्रभारी के तौर पर भाजपा ने इंदौर के एक नेता को जिम्मेदारी सौंप कर सभी को हैरान कर दिया। जैसे ही नए कार्यालय प्रभारी की घोषणा तो कार्यकारी प्रभारी ने भी सक्रियता बढ़ा दी। अब सारा मामला चेंबर पर आकर केन्द्रित हो गया क्योंकि कार्यालय प्रभारी के चेंबर में कार्यकारी प्रभारी ने कब्जा कर रखा है यहां तक कि उन्होंने चेंबर में अपने नाम की प्लेट भी लगा रखी है। अब नए कार्यालय प्रभारी आते हैं तो वो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवानों जैसे कार्यालय में घूमते हैं। क्योंकि उनके पास पद हैं लेकिन चेंबर नहीं। कद है लेकिन कद्रदान नहीं। भाजपा के मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार अब नए कार्यालय के बनने का इंतजार हो रहा हैं जहां सभी पदाधिकारियों के लिए अलग से चेंबर होंगे और वहां पर चेंबर की लड़ाई नहीं होगी। तब तक नव नियुक्त कार्यालय प्रभारी मेहमान की भूमिका में रह सकते हैं। क्योंकि उनके चेंबर में दूसरे पदाधिकारी का कब्जा है। यही वजह है कि नए कार्यालय प्रभारी आते तो हैं लेकिन उनका आना अभी सिर्फ पर्यटन प्रवास तक ही सीमित है। क्योंकि उनके पास चेंबर है नहीं और प्रदेश नेतृत्व ने शायद उनके चेंबर के बारे में ध्यान नहीं दिया है अथवा नए कार्यालय का इंतजार हो रहा है। क्योंकि कार्यकारी प्रभारी से चेंबर खाली कराने का मतलब है आपसी कलह को आमंत्रण देना। प्रदेश अध्यक्ष एक संतुलित और सधे हुए नेता हैं। जो रणनीति बनाने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं न की राजनीति करने पर।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
एमपी के तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना जवाब के लिए दिया 2 हफ्ते का अंतिम मौका
NEXT ARTICLE →
रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान IPL 2027 में संभालेंगे कमान- हार्दिक पांड्या का पत्ता कटा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

एमपी के तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना जवाब के लिए दिया 2 हफ्ते का अंतिम मौका
28/11/2026
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को दिया चार सूत्रीय एजेंडा और 25 दिन में 71 हजार बूथ नापने का टारगेट
27/11/2026
बीजेपी के कार्यक्रम में CM से मिलने पहुंची युवती पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का बयान पूरे रहस्य से उठाया पर्दा
27/11/2026