Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी के तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना जवाब के लिए दिया 2 हफ्ते का अंतिम मौका

कांग्रेस नेत्री और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा चुनाव से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीप...

• Nov 28, 2026• 2 min read
एमपी के तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना जवाब के लिए दिया 2 हफ्ते का अंतिम मौका

📷 Cover Photo: एमपी के तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना ज

ADVERTISEMENT
Font Size:
कांग्रेस नेत्री और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा चुनाव से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की एकलपीठ ने जवाब पेश करने में लगातार हो रही देरी पर निर्वाचित तीन राज्यसभा सदस्य- तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

क्या हुआ कोर्ट में?

सांसदों की ओर से अधिवक्ताओं ने जवाब के लिए और समय मांगा, जिसे एकलपीठ ने जुर्माने के साथ स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने जवाब प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

पिछली सुनवाई में भी एकलपीठ ने तीनों निर्वाचित सांसदों को जवाब पेश करने का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया था कि ऐसा नहीं करने पर लिखित जवाब देने का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा।

याचिका में क्या आरोप है?

याचिका में राज्यसभा सदस्य महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन निरस्त किए जाने को भी अनुचित बताया है।

उनका आरोप है कि तेलंगाना में लंबित एक आपराधिक परिवाद की जानकारी छिपाने के आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया था। इस मामले में तेलंगाना की जिला अदालत से उन्हें नोटिस जारी हुए थे।

निर्वाचन आयोग को निर्देश

सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पक्षकार बनाए गए विधानसभा के प्रमुख सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने भी जवाब के लिए समय मांगा।

एकलपीठ ने निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम अनावेदकों की सूची से हटाने के निर्देश भी दिए।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एमपी के तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना जवाब के लिए दिया 2 हफ्ते का अंतिम मौका | मुखबिर MP