सीएम की 'ढाल' बने बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कहा जब-जब पिछड़े वर्ग के सीएम बीजेपी ने बनाया उन्हें कमजोर करने का षड़यंत्र कांग्रेस ने रचा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सीएम मोहन यादव और उनके परिवार पर लगाए गए कथित जमीन खरीदी मामले में अब बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ढाल बन कर खड़े हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जब-जब पिछड़े वर्ग का सीएम बनाया तब-तब कांग्रेस पार्टी द्वारा षड़यंत्र करके सीएम को कमजोर कर विकास में वादा डालने का प्रयास किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है उसके खिलाफ सख्त ऐक्सन लिया जाएगा क्योंकि सीएम की छवि को धूमिल करने की यह एक बड़ी साज़िश है लिहाजा इस आरोप का जवाब पूरे तत्थ्यों के साथ दिया जाएगा। गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव सहित उनकी पत्नी,बेटे,बहू,भाई के अलावा अन्य रिश्तेदारों पर जमीन खरीदने का बड़ा आरोप लगाया था। गौरतलब है कि इस पूरे आरोप की पटकथा उस वक्त से लिखनी शुरु हुई थी जब सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष को 'दो कौड़ी' का अध्यक्ष बताया था जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने जुवानी हमला न कर यह बता दिया था कि अब वो कुछ बड़ा करने वाले हैं। मामले को ज्यादा दिन नहीं बीते थे उसके पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बड़ा आरोप लगा कर सीएम मोहन यादव की ईमानदारी पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। इस मामले में फिलहाल सीएम मोहन यादव की तरह से तो अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन संगठन के नेतृत्वकर्ता ने सीएम का बचाव कर यह बता दिया है कि इस पूरे आरोप पर सीएम के साथ भाजपा का संगठन खड़ा है और कांग्रेस की तरफ से जो भी आरोप लगाए जाएंगे उसका पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कहानी 'दो कौड़ी' से शुरु हुई और राज्यसभा चुनाव से होते हुए 168 एकड़ जमीन तक पहुंची लेकिन पिक्चर अभी बाकी है?
जमीन खरीदी का आरोप लालकृष्ण आडवाड़ी पर लगा होता तो क्या वो पद में बने रहते अथवा सीएम मोहन यादव की तरह अपने मंत्रियों से सफाई दिलवाते
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024