Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बड़ी चुनौती 50 करोड़ आजीवन सहयोग निधि जुटाने का रखा लक्ष्य

Feb 11, 2026 2 min read
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बड़ी चुनौती 50 करोड़ आजीवन सहयोग निधि जुटाने का रखा लक्ष्य
ADVERTISEMENT
Font Size:

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्षीय कार्यकाल की पहली बड़ी चुनौती आजीवन सहयोग निधि का काम अब पार्टी की तरफ से शुरु हो गया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 50 करोड़ रुपये आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से जुटाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान के लिए 28 फरवरी तक की डेडलाइन भी तय की गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिजिटल को हथियार बनाया है। अब पार्टी की तरफ से कैश नहीं लिया जाएगा। एक और नियम के तहत 20 हजार से ऊपर की सहयोग निधि देने वालों का पैन नंबर भी लिया जाएगा। अधिक से अधिक सहयोग निधि जुटाने के लिए प्रदेश से लेकर जिलों तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं। लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। क्षेत्री संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य की जानकारी दे दी है। इस अभियान के तहत पार्टी की तरफ से विधायक और सांसदों को भी टारगेट दिया जाता है जिससे पार्टी द्वारा तय टारगेट को पूरा करने में आसानी रहे। गौरतलब है कि साल 2027 से चुनाव दौर शुरु होने जा रहा है जिसके तहत नगरीय निकाय और पंचायत स्तर के चुनाव होंगे और फिर विधानसभा चुनाव भी होने हैं। लिहाजा भाजपा संगठन की ओर से चलाया जा रहा आजीवन सहयोग निधि अभियान काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा की तरफ से संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रति वर्ष सहयोग निधि अभियान का आयोजन होता है जिसे कार्यकर्ता एक त्योहार के रुप में लेते हैं। और पार्टी में अपनी छवि मजबूत करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता बढ़- चढ़ कर न सिर्फ खुद आजीवन सहयोग निधि जमा करते हैं बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बड़ी चुनौती 50 करोड़ आजीवन सहयोग निधि जुटाने का रखा लक्ष्य | मुखबिर MP