बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिन भर चली गुप्त मीटिंग प्रदेश कार्यालय में रहा सन्नाटा

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सुबह बैतूल से भोपाल आए और उसके बाद गुप्त मीटिंगों का दौर शुरु हो गया। प्रदेश अध्यक्ष की यह मीटिंग रविवार को भी लगातार चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कार्यालय में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। एकाध पदाधिकारी को छोड़ कर दिन भर प्रदेश कार्यालय में कोई बड़ा पदाधिकारी नहीं आया। दरअसल पार्टी की नियुक्तियों में जिन पदाधिकारियों की भूमिका रहनी है वो लगातार भूमिगत होकर प्रदेश कार्यसमिति की लिस्ट को तैयार करने में लगे रहे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम मोहन यादव के साथ भी मीटिंग की उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया। प्रदेश अध्यक्ष कार्यसमिति को लेकर काफी गंभीर हैं और चाहते हैं कि अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी जाए। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल यह भी चाहते हैं कि कार्यसमिति ऐसी बनाई जाए जिसमें सीनियर और जूनियर सभी प्रकार के पदाधिकारियों का समावेश रहे। ऐसा होने से जूनियर सीनियरों से संगठन की बारीकियां सीखते हैं और भविष्य की पीढ़ी भी तैयार होती चली जाती है। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष ऐसे युवा चेहरों को कार्यसमिति में शामिल करने की कोशिश में हैं जो साल 2027 के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के लिए परिश्रम कर सकें और प्रवास से उन्हें ज्यादा परहेज न रहे। क्योंकि कई ऐसे नेता और पदाधिकारी भी रहते हैं जिन्हे चेंबर पालिटिक्स करने में ही मज़ा आता है लिहाजा चेंबर पालिटिक्स वाले नेताओं को साइड में करके मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे लाने की कोशिश चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने दिन भर में करीब एक दर्जन नेताओं के साथ गुप्त मुलाकात की और कार्यसमिति के बारे में फीडबैक लिया। इस नवीन कार्यसमिति में हर क्षेत्र और हर वर्ग को बराबर महत्व देने की कवायद चल रही है और यही कारण है कि गुप्त मंत्रालय कर अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सभी प्रकार के पदाधिकारियों की मंशा को समझने का प्रयास कर रहे हैं जिससे बाद में किसी प्रकार के विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों को मोहन सरकार का बड़ा 'स्वास्थ्य' पैकेज 20 लाख तक का मिलेगा कैशलेस इलाज
भाजपा 'चेंबर पॉलिटिक्स' करने वाले और जी भाई साहब कहलाने वाले पदाधिकारियों से करेगी परहेज
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024