बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान 'भावावेश में दिए इस्तीफे स्वीकार नहीं होंगे' नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में जीतेंगे चुनाव'

दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट वितरण के बाद मचे बवाल के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दतिया में भावावेश में आए कुछ लोगों ने इस्तीफे दिए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी संगठन किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगा।
हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में कहा,
"दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी जी को उम्मीदवार बनाया है। वहां पे कुछ लोगों ने भावावेश में इस्तीफे दिए हैं ऐसा मेरी जानकारी में आया है। मुझे कोई भी इस्तीफा नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने तय किया है कि हम किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे।"
नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में जीत का दावा
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि दतिया चुनाव को लेकर पार्टी एकजुट है और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा, "हमारे वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा जी जो हमारे सम्मानित नेता हैं, उनके मार्गदर्शन में हम चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे। धन्यवाद। हमारा ये परिवार है।"
बयान के मायने
खंडेलवाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन, लाठीचार्ज और बड़े पैमाने पर इस्तीफों की खबरें सामने आई थीं। जिलाध्यक्ष से लेकर 251 बूथ समितियों तक ने पद छोड़ने का ऐलान किया था।
पार्टी ने अब सख्ती के साथ स्पष्ट कर दिया है कि इस्तीफे मंजूर नहीं होंगे और चुनाव नरोत्तम मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता से लड़ा जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा की सीएम हाउस में बैठक गंभीर विषयों पर हुई चर्चा
गले तक भ्रष्टाचार में डूबे एमपी के 25 फीसदी राजपत्रित अधिकारी लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

एक IAS के कहने पर सीएम मोहन यादव ने कटवा दिया पूर्व गृह मंत्री का टिकट पढ़िए पूरी खबर मुखबिर पर
12/7/2026
'झूठ बोलने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कोई रिकॉर्ड बनेगा तो वो दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के नाम होगा'
9/9/2023
दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा की सीएम हाउस में बैठक गंभीर विषयों पर हुई चर्चा
11/7/2026