बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुमित पचौरी की पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से कराई मुलाकात,मायने निकालने में जुटे लोग

मप्र भाजपा में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया आखिरी दौर में है| इसके बाद जिला और फिर प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय होना है| इस बीच एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है| दरअसल दो दिन पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर रात के समय पहुंचे| प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी भी मौजूद थे| इस बात में कोई सक नहीं कि सुमित पचौरी को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का काफी करीबी माना जाता है जिसकी बानगी के तौर पर वो कम उम्र के बाद भी जिला अध्यक्ष बने थे| अब जिला अध्यक्षों का भविष्य का भी फैसला होना है| जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सुमित पचौरी को पूर्व गृह मंत्री के निवास पर मिलाने गए उससे यह माना जा रहा है कि वो पूर्व गृह मंत्री का समर्थन मांगने पहुंचे थे| तस्वीर में भी साफ दिखाई पड़ रहा है जिस प्रकार सुमित पचौरी पूर्व गृह मंत्री से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं वो खुद तस्वीर ही बहुत कुछ बयां कर रही है| अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा और फिर उसके बाद भोपाल का जिला अध्यक्ष कौन होगा यह तो भविष्य में ही तय होगा लेकिन तस्वीरें खुद बहुत कुछ बयां कर रही हैं जिससे लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?540 जॉब फेयर के आयोजन में 61 हजार 114 आवेदकों को रोजगार ऑफर लेटर हुआ प्राप्त
'किसान कल्याण निधि' भूल कर 'जन कल्याण' पर्व मना रही प्रदेश की सरकार,किसानों को नहीं मिली राज्य सरकार की राशि
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024