बीजेपी के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह पहुंचे डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के निवास बंद कमरे में करीब आधे घंटे की मुलाकात

दतिया विधानसभा सीट में उप चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सियासी उठक-बैठक का दौर तेज हो गया है। इसी मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेन्द्र सिंह पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे जहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने बंद कमरे में आने घंटे से ज्यादा बात की। गौरतलब है कि दतिया विधानसभा में उप चुनाव होना है जिसकी तारीख 26 मई के बाद कभी भी घोषित हो सकती है। लिहाजा दतिया से पूर्व गृह मंत्री भाजपा की तरफ से सबसे सशक्त नेता हैं। उन्होंने जिस प्रकार से दतिया का विकास किया है वो प्रदेश भर के लिए एक बड़ा उदाहरण है। साथ ही पूर्व गृह मंत्री एक बड़े रणनीतिकार भी हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना जरुर करना पड़ा लेकिन उसके बाद भाजपा ने उन्हें न्यू ज्वाइनिंग कमेटी का संयोजक बनाया जहां उन्होंने कांग्रेस की कमर तोड़ कर रख दी। प्रदेश भर से कांग्रेस के करीब पांच लाख कार्यकर्ताओं की उन्होंने भाजपा में ज्वाइनिंग करवा दी जिसके कारण लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बूथों में एजेंट तक नहीं मिल पाए। नरोत्तम मिश्रा का प्रभाव इतना गहरा था कि लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप किया और प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाबी मिली। इस जीत में सबसे अहम छिंदवाड़ा रही जहां से कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना की ज्वाइनिंग पूर्व गृह मंत्री ने भाजपा में कराई। इस ज्वाइनिंग ने कमलनाथ के किले में सेंध लगाने का काम किया और भाजपा ने छिंदवाड़ा में चुनाव जीत कर प्रदेश भर में क्लीन स्वीप कर लिया। आज एक बार फिर पूर्व गृह मंत्री चर्चाओं में हैं क्योंकि दतिया में उप चुनाव होना है लिहाजा अब भाजपा के सबसे बड़े ब्रह्मास्त्र डाक्टर नरोत्तम मिश्रा के निवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आना-जाना शुरु हो गया है। पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह की मुलाकात ऐसे समय में होना राजनीतिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?25 जून भोपाल में सोना-चांदी के ताजा भाव एक हफ्ते में 2000+ की तेजी विवाह वाले घरों गहनों को लेकर टेंशन
मध्य प्रदेश में पानी की व्यवस्था और उसकी निगरानी के लिए 'कंट्रोल रूम' होगा स्थापित जल सप्लाई में लगे अधिकारियों की छुट्टी रद्द
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024