भाजपा ने एसआइआर के लिए भगवानदास सबनानी के नेतृत्व में बनाई टीम,रजनीश अग्रवाल सहित अन्य नेता देंगे साथ

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को पार्टी की तरफ से फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल निर्वाचन आयोग के निर्वाचन नियमावली के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर के संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एसआइआर के कार्य के लिए पूर्व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को संयोजक नियुक्त किया है। वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल,लोकेन्द्र पाराशर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप त्रिपाठी और प्रदेश संयोजक चुनाव आयोग समन्वयक विभाग एसएस उप्पल को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह पदाधिकारी एसआइआर से जुड़े कार्यों में पार्टी की और से समन्वय बनाने का काम करेंगे। पार्टी के नियुक्त संयोजक और सह संयोजक अपने बीएलए को एसआइआर के संबंध में प्रशिक्षण दिलाने से लेकर उनकी भूमिका तय करने का कार्य करेंगे। चुनाव आयोग के बीएलओ की तरह ही बीएलए भी घर-घर जा कर मतदाता का नाम सत्यापित करेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा की तरफ से भगवानदास सबनानी सबसे उपयुक्त नेता माने जा रहे थे इसी लिए उन्हे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल साल 2023 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से सबनानी ने त्रिदेवों को तैनात किया था और उनको जिस प्रकार से काम सौंपा था उसका बड़ा क्रेडिट भगवानदास सबनानी को जाता है। संगठनात्मक प्रक्रिया का उनको बड़ा अनुभव है यही कारण है कि भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी भगवानसाद सबनानी को दी है। उनकी टीम में रजनीश अग्रवाल और लोकेन्द्र पाराशर जैसे मझे हुए खिलाड़ियों को रखा गया है जो संगठनात्मक रणनीति बनाने और उसे धरातल में उतारने के लिए माहिर माने जाते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मप्र में बाल विवाह रोकने के लिए कंट्रोल रूम होंगे स्थापित,24x7 घंटे रखी जाएगी नजर
एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात,‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का सीएम करेंगे शुभारंभ
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024