Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

निगम-मंडलों में दावा ठोकने वाले भाजपा नेताओं को जिला प्रभारी बना कर BJP के नेतृत्व ने किया साइड लाइन

Feb 7, 2026 2 min read
निगम-मंडलों में दावा ठोकने वाले भाजपा नेताओं को जिला प्रभारी बना कर BJP के नेतृत्व ने किया साइड लाइन
ADVERTISEMENT
Font Size:

शनिवार का दिन मध्यप्रदेश भाजपा के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अजय जामवाल कड़क अंदाज में दिखे। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि महीने भर के अंदर सभी संगठनात्मक नियुक्तियों को पूरा करें। शनिवार को भाजपा कार्यालय में दिन भर बैठकों का दौर चला और कुल छह बैठकें आयोजित की गई। सभी बैठकों में अजय जामवाल का माइंड सेट क्लियर था। उन्होंने पार्टी के कामों में आई सिथिलता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सभी कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अजय जामवाल ने कहा कि प्रदेश स्तर की हो अथवा जिला स्तर या फिर मंडल स्तर की सभी नियुक्तियां जल्दी होनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के बाद अजय जामवाल की यह पहली बैठक थी जिसमें उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि अब संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा और संगठनात्मक नियुक्तियों में आ रही दिक्कतों को खत्म कर जल्दी नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति में एल्डरमैनों की नियुक्ति भी तत्काल करने को कहा गया है। दिन भर बैठकें हुई और फिर शाम होते ही भाजपा के 62 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई। ऐसा मौका भाजपा में बहुत कम देखने को मिलता है जब बैठक के तुरंत बाद ऐक्शन लिया गया हो। जिस प्रकार से 62 प्रभारियों की घोषणा हुई उससे यह स्पष्ट है कि अब संगठन बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ेगा। जिन जिला प्रभारियों की नियुक्ति हुई है वो इस बात से हैरान और परेशान हैं कि वो जश्न मनाएं अथवा दुख मनाएं। क्योंकि कई ऐसे नेता भी जिला प्रभारी बनाए गए हैं जो निगम-मंडल में नियुक्ति के लिए सपना देख रहे थे। जिला प्रभारी बनते ही उन नेताओं के सपने चूर-चूर हो गए जो निगम-मंडल के लिए अपनी सेटिंग जमा रहे थे। जिस प्रकार से संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरु हो गया है उससे यह स्पष्ट होने लगा है कि अब निगम-मंडल की नियुक्तियों में आ रही अड़चनों के कारण पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
निगम-मंडलों में दावा ठोकने वाले भाजपा नेताओं को जिला प्रभारी बना कर BJP के नेतृत्व ने किया साइड लाइन | मुखबिर MP