बीजेपी पदाधिकारियों को दो टूक,जिन्होने सदस्यता अभियान में रुचि नहीं ली वो पद की न करें उम्मीद

दो सितंबर से शुरु हुआ बीजेपी सदस्यता अभियान के पहले फेज में भाजपा ने एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने जिस प्रकार से अभियान को लेकर उम्मीद की थी उस हिसाब से सदस्य नहीं बन पाए। 25 सितंबर तक भाजपा ने एक करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है लेकिन भाजपा संगठन ने डेढ़ करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था उसे हासिल नहीं किया है। पहले फेज को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी शामिल हुए। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगर विधानसभा की तारीफ करते हुए कहा कि आदिवासी वाहुल क्षेत्र होते हुए भी वहां पर अपेक्षा से ज्यादा सदस्य बने हैं लेकिन कुछ ऐसी विधानसभा भी हैं जहां 30 फीसदी से भी कम सदस्य बने हैं। समीक्षा में कुछ ऐसे जिलों का नाम भी लिया गया है जहां 50 फीसदी से कम सदस्य बन पाए हैं। प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब प्रदेश संगठन जमीन में उतर कर सदस्यता अभियान में पूरी ताकत लगा रहा है उसको देख कर भी कुछ जिलों के अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान में रुचि नहीं दिखाई है। ऐसे अध्यक्ष और पदाधिकारी भविष्य में संगठन के किसी पद की उम्मीद न करें। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दो अक्टूबर से फिर सदस्यता अभियान का आगाज हो रहा है जहां सदस्यता अभियान कम हुआ है वहां पर फोकस करना है और प्रदेश में दो करोड़ से अधिक सदस्य बना कर रिकार्ड दर्ज करना है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एक अक्टूबर से भरे जाएंगे शिक्षकों के फार्म,प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड डिग्री नहीं होगी मान्य,डीएलएड वाले शिक्षक होंगे पात्र
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने "सोयाबीन उपार्जन सहित खाद बीज उपलब्धता एवं वितरण" की समीक्षा की
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024