Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी अध्यक्ष ने जारी की 106 नामों की प्रदेश कार्यसमिति

Jun 23, 2026 1 min read
बीजेपी अध्यक्ष ने जारी की 106 नामों की प्रदेश कार्यसमिति
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने यह लिस्ट जारी की है। प्रदेश से 106 नाम शामिल हैं। भाजपा की कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला भी शामिल हैं। 106 कार्यसमिति सदस्यों के अलावा 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। जबकि समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। खास बात यह है कि इसमें भाजपा के कई विधायकों और मंत्रियों के साथ ही भाजपा विधायक संजय पाठक का भी नाम शामिल है। इस सूची में हर वर्ग और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी अध्यक्ष ने जारी की 106 नामों की प्रदेश कार्यसमिति | मुखबिर MP