Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मोदी मंत्र से कांग्रेस के 'मंसूबों' को ध्वस्थ करेगी भाजपा,मोदी का सिर्फ दौरा नहीं कार्यकर्ताओं के लिए होगा 'बूस्टर डोज'

Sep 16, 2025 3 min read
मोदी मंत्र से कांग्रेस के 'मंसूबों' को ध्वस्थ करेगी भाजपा,मोदी का सिर्फ दौरा नहीं कार्यकर्ताओं के लिए होगा 'बूस्टर डोज'
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जहां परिवारवाद तो नहीं चलता लेकिन एकात्मवाद पूरी तरह से हावी है। पीएम मोदी ने जो फैसला कर लिया उसे 'ईश्वर' के आदेश की तरह भाजपा में माना जाता है। इस बात में भी कोई सक नहीं कि जिस दिन से नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार का नेतृत्व शुरु किया उस दिन से भाजपा के जितने भी दुर्ग थे वो सब ढह गए और सारे दुर्ग एक ही दुर्ग में सिमट कर रह गए। देखते ही देखते मोदी भाजपा में एक ऐसे नेता बन कर उभरे कि उनको टक्कर देने वाला देश की राजनीति में दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने लाख कोशिशें की लेकिन पीएम मोदी की वो काट नहीं ढूढ पाए। नतीजे के तौर पर मोदी को टक्कर देने के लिए विपक्षियों ने समाज में जातियों का जहर घोलना शुरु कर दिया जिसमें वो कुछ हद तक कामयाब भी हुए लेकिन मोदी के जलवे और रुतवे को फिर भी विपक्षी नेता कम नहीं कर पाए। पीएम मोदी की गर्जना से भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता में ऊर्जा का संचार होता है। पीएम मोदी जब भी एमपी के दौरे पर आते हैं तो भाजपा के हरेक कार्यकर्ता में एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलता है। वर्तमान में भाजपा के जिलों की कार्यकारिणी जारी होने का दौर चल रहा है जिसमें खुले तौर पर तो नहीं लेकिन आंतरिक तौर पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। लिहाजा ऐसी परिस्थितियों में पीएम मोदी का जन्मदिन एमपी बीजेपी के लिए वर्दान के रुप में बन कर आया है। आज पीएम मोदी अपने उम्र का 75वां बसंत पूरा करने जा रहे हैं लेकिन उनका जोश और उत्साह आज भी 20-25 साल के युवा जैसा है। हमेशा कुछ नया करने और कुछ साबित करने की उनकी सोच भाजपा के हर कार्यकर्ता को जाति-पांति की सीमा से ऊपर लेकर जाती है और कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के भाव में ओत प्रोत होकर भाजपा के लिए बगैर किसी टेंशन के काम करने को तैयार हो जाता है। पीएम मोदी का भाजपा में ऐसा प्रभाव है कि उनके जन्मदिन पर पार्टी ने सेवा पखवाड़ा मनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहा है। कोई उसे आदेश दे य न दे वो मोदी के नाम पर कर्तव्य के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं और यही मानते हैं कि वो पीएम मोदी की तरह राष्ट्र सेवा कर रहे हैं और एक दिन उनकी मेहनत का प्रतिफल पार्टी जरुर देखी। धार में हो रहे पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिस प्रकार से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मेहनत की वो भी तारीफ के काबिल है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए यह एक परीक्षा भी है क्योंकि उनके कार्यकाल में पीएम मोदी पहली बार एमपी के दौरे पर आए हैं लिहाजा भीड़ जुटाने का बड़ा लक्ष्य संगठन को ही पूरा करना था। इसलिए यह कार्यक्रम खंडेलवाल के लिए बड़ी परीक्षा के रुप में साबित होने वाला है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मोदी मंत्र से कांग्रेस के 'मंसूबों' को ध्वस्थ करेगी भाजपा,मोदी का सिर्फ दौरा नहीं कार्यकर्ताओं के लिए होगा 'बूस्टर डोज' | मुखबिर MP