Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

64 हजार बूथों में भाजपा करेगी चाय पर चर्चा,17 हजार किन्नर और दो लाख से अधिक अल्पसंख्यकों बने भाजपाई

Sep 28, 2024 2 min read
64 हजार बूथों में भाजपा करेगी चाय पर चर्चा,17 हजार किन्नर और दो लाख से अधिक अल्पसंख्यकों बने भाजपाई
ADVERTISEMENT
Font Size:

पहले फेस में मप्र भाजपा ने एक करोड़ पांच लाख तक सदस्य बनाने में कामयावी हासिल की है| भारतीय जनता पार्टी ने इस दौरान हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया है| सदस्यता अभियान की खासियत यह रही है कि समाज में उपेक्षा का दंश झेलने वाले प्रदेश के करीब 17 हजार 782 किन्नरों ने भाजपा की सदस्यता ली है| अल्पसंख्यक मोर्चा के रिकार्ड के मुताबिक दो लाख 30 हजार 522 सदस्य अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भाजपा से जुड़े हैं| इस अभियान में प्रदेश के 64 फीसदसी युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली है| बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाजपा का दामन थामा है| भाजपा ने उन 30 विधानसभा सीटों का ब्योरा भी तैयार किया है जहां पर 30 फीसदी से कम सदस्य बने हैं तो वहीं करीब 20 ऐसे जिले भी हैं जहां पर भाजपा 50 फीसदी के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है| अब दो सितंबर से भारतीय जनता पार्टी उन्ही विधानसभा सीटों पर फोकस करने जा रही है जहां पर कम सदस्य बने हैं| 29 सितंबर को मोदी के मन की बात का प्रसारण होगा इस दौरान प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता बैठेंगे और चाय पर चर्चा कर सदस्यता अभियान को गति देने की योजना तैयार करेंगे| भारतीय जनता पार्टी ने यह भी स्पस्ट कर दिया है कि जो कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में दिलचस्पी नहीं ले रहा है वो भविष्य में किसी भी पद के लिए उम्मीद नहीं करेगा|

ADVERTISEMENT

 

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
64 हजार बूथों में भाजपा करेगी चाय पर चर्चा,17 हजार किन्नर और दो लाख से अधिक अल्पसंख्यकों बने भाजपाई | मुखबिर MP