पहले प्रदेश फिर जिलों की कार्यकारिणी जारी करेगी बीजेपी और अंत में निगम-मंडलों की होगी नियुक्ति

मप्र भाजपा में जिला कार्यकारिणी जारी करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। इस बार प्रदेश नेतृत्व ने नवाचार करते हुए सभी जिलों में दो-दो आब्जर्वरों को जिलों में रायशुमारी करने के लिए भेजा गया था जिससे सही नाम सामने आ पाएं और वरिष्ठ नेताओं का दबाव न पड़े लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी एमपी बीजेपी जिलों की कार्यकारिणी अब तक घोषित करने में नाकाम रहा। जिस प्रकार से जिलों की कार्यकारिणी के लिए पार्टी में दबाव बढ़ रहा है उस दबाव को अगले कुछ दिनों को अब टालने की कोशिश हो रही है। प्रदेश नेतृत्व अब विचार कर रहा है कि पहले प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाए फिर उसके बाद जिला कार्यकारिणी का काम फिर शुरु किया जाएगा। यही कारण है कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अब प्रदेश कार्यकारिणी तैयार करने में जुट गए हैं। गुप्त रुप से रायशुमारी की जा रही है। इस बार संगठन की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला अपनाया जाना चाहिए। यानि इस बार की कार्यकारिणी में विधायक -सांसद को स्थान नहीं दिया जाएगा। भाजपा के नेतृत्व का मानना है कि ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संतुष्ट किया जा सकेगा। भाजपा के फॉर्मूले के तहत पार्टी के हर उस वरिष्ठ कार्यकर्ता को संतुष्ट करना है तो किसी न किसी क्षेत्र में मजबूत और पार्टी के लिए आने वाले चुनाव में कारगर साबित हो सके। Mukhbir को मिली सूचना के मुताबिक प्रयास यही चल रहा है कि वीडी समर्थकों को छोड़ कर दमदार कार्यकर्ताओं की प्रदेश नेतृत्व में इंट्री होनी चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी के बाद जिला कार्यकारिणी और फिर उसके बाद निगम-मंडलों की घोषणा कर बड़े नेताओं को संतुष्ट किया जाएगा। इस कार्यकारिणी के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष की कोशिश है कि उन पर कोई भेदभाव का आरोप न लगे इसलिए वो हर अंचल और हर वर्ग को महत्व देने की कोशिश कर रहे हैं। जक ऐसी कार्यकारिणी बनाने की कवायद चल रही है जो निर्विवाद हो और उसमें हर समाज और अंचल का प्रतिनिधित्व हो। हेमंत फॉर्मूला कुछ अलग है उसके लिए सीएम सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को पहले विश्वास में भी लिया जा रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी के 32 टन तांबे ने बढ़ाई श्रीराम मंदिर की चमक,इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दान
आरक्षण की 'मलाई' पक्ष-विपक्ष ने मिल कर खाई,अब नहीं चलेगी मैदानी लड़ाई
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024