भाजपा मंडलों की बढ़ाएगी संख्या,परिसीमन का काम जल्द होगा शुरु,200 से अधिक बढ़ेंगे मंडल,संगठनात्मक जिलों की भी बढ़ने की उम्मीद

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अब अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है| संगठन विस्तार के लिए सबसे पहले भाजपा ने अपने मंडलों की संख्या बढ़ाने की योजना तैयार की है और इसके लिए पार्टी की तरफ से पहले परिसीमन का अभियान चलेगा| वर्तमान में एमपी में भाजपा के एक हजार 99वे मंडल हैं अब इसमें बढ़ोत्तरी कर 200 नए मंडल तैयार करने की रणनीति तैयार की गई है| इसके माध्यम से भाजपा एक तीर से दो शिकार करने की योजना तैयार कर रही है| जिन जगहों पर जनसंख्या ज्यादा है वहां पर मंडल अध्यक्षों का कार्य पढ़ रहा है लिहाजा इसके माध्यम से भाजपा मंडल अध्यक्षों की सत्ता का विकेन्द्रीकरण कर और ज्यादा कार्यकर्ताओं को खुश करने की योजना तैयार कर रही है वहीं ज्यादा मंडल होने के कारण पार्टी की गतिविधियों को और विस्तार देने की कोशिश की जा रही है| मंडल बढ़ेंगे तो प्रदेश में जिले भी बढ़ने तय हैं अभी भाजपा के 60 संगठनात्मक जिले हैं माना जा रहा है कि मंडलों की संख्या को देखते हुए प्रदेश में दो और संगठनात्मक जिले बढेंगे| फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी परिसीमन के कार्य को तेजी से करने की योजना पर काम कर रहे हैं क्योंकि एक से 15 दिसंबर के बीच भाजपा ने मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराने की रणनीति तैयार की है तो वहीं 16 से 31 दिसंबर के बीच जिला अध्यक्षों का भाजपा ने निर्वाचन करने की रणीनीति तैयार की है| मतलब साफ है कि अगले चार-पांच दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत कर खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?जब रामनिवास रावत की नजरों ने पूछा सवाल,मेरा क्या कसूर क्यों हराया चुनाव,नजरें चुराते रहे भाजपाई
मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग रोकने में ईएजी ग्रुप की बैठक होगी मील का पत्थर,अन्य देश भारत की करेंगे मदद
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024