Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मुस्लिम समाज को बीजेपी बनाएगी सदस्य,घर-घर जाकर भाजपा बना रही मुस्लिम समाज के लोगों को सदस्य,बीजेपी जल्द जारी करेगी आंकड़े

Sep 16, 2024 2 min read
मुस्लिम समाज को बीजेपी बनाएगी सदस्य,घर-घर जाकर भाजपा बना रही मुस्लिम समाज के लोगों को सदस्य,बीजेपी जल्द जारी करेगी आंकड़े
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी को लेकर जिस प्रकार से हिंदुत्व को लेकर बातें की जाती थी उसे इस बार के सदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी ने मित्थ्या साबित कर दिया है| दरअसल भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग,हर धर्म को साधने की रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है| यही कारण है कि अब भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान में मुस्लिमों को भी शामिल कर रही है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लोगों के घर जा रही है| भाजपा मुस्लिमों के घर पर भी जा रही है और उन्हे भी पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिमों को इतने साल सिर्फ वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया है| कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के विकास के लिए कोई काम नहीं किया जिसके कारण वो विकास के मामले में पीछे रह गए| लेकिन भारतीय जनता पार्टी बगैर किसी भेदभाव के सभी के विकास पर काम कर रही है| आज केन्द्र और राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर समाज के लोगों को मिल रहा है| प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस सदस्यता अभियान में कितने मुस्लिम भाजपा में शामिल हुए हैं जल्द ही उसका आंकड़ा भी भाजपा जारी करेगी|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मुस्लिम समाज को बीजेपी बनाएगी सदस्य,घर-घर जाकर भाजपा बना रही मुस्लिम समाज के लोगों को सदस्य,बीजेपी जल्द जारी करेगी आंकड़े | मुखबिर MP