दस नवंबर से बाजपा के संगठन चुनाव की होगी शुरुआत,संगठन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता कर रहे मेहनत

भाजपा का हर सक्रिय कार्यकर्ता संगठन में स्थान चाहता है और उसके लिए कार्यकर्ताओं के अंदर जोश और जुनून देखा जा सकता है| भारतीय जनता पार्टी का अभी सदस्यता अभियान चल रहा है जिसका 15 अक्टूबर आखिरी दिन है इसके बाद सक्रिय सदस्य बनाने का सिलसिला शुरु हो जाएगा| हर कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100-100 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा इसी लिए भाजपा के कार्यकर्ता अभी से इस कार्य में जुट गए हैं| माना जा रहा है कि संगठन चुनाव में सदस्यता अभियान को ध्यान में रख कर ही नए कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी इसी लिए हर कार्यकर्ता अब ज्यादा से ज्यादा अपने बार कोड के माध्यम से सदस्य बनाने की कोशिश कर रहा है| इस बार के संगठनात्म चुनाव में पार्टी में बड़ी संख्या में नए चेहरों को देखने का मौका मिल सकता है क्योंकि जिस प्रकार से पिछले कुछ सालों में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के गांव-गांव में अपनी पहुंच बनाई है उसको देखते हुए पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता खुद को संगठन में देखना चाहता है और अपने क्षेत्र में पार्टी का प्रतिनिधित्व करना चाहता है| इस बार के सदस्यता अभियान में यह खासियत भी है कि भाजपा ने विधायक अथवा किसी मंत्री के दबाव में पदाधिकारी नहीं बनाने का फैसला लिया है अभी तक देखने में आता था कि जिस क्षेत्र का विधायक है उसी के हिसाब से संगठन में पदाधिकारी नियुक्त किए जाते थे| लेकिन इस बार विधायक,मंत्री और सांसदों की मनमानी पार्टी में नहीं चलेगी हर कार्यकर्ता के काम का मूल्यांकन किया जाएगा और उसके आधार पर स्थिति बनती है तो चुनाव होगा अथवा मजबूत कार्यकर्ता को संगठन में पद दे दिया जाएगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भोपाल में दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव होगा आयोजित,राज्य में खनन, तेल, गैस और खनिज आधारित उद्योगों की व्यापक संभावनाओं को प्रदर्शित करेगा कान्क्लेव
स्ट्रॉबेरी की फसल ने किसान बाबूलाल पाटीदार को किया मालामाल,अब एमपी में और जगह होगा प्रयोग
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024