Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का महाराष्ट्र चुनाव से तय होगा भविष्य

Sep 22, 2024 2 min read
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का महाराष्ट्र चुनाव से तय होगा भविष्य

📷 Hitanand Sharma'

ADVERTISEMENT
Font Size:

हितानंद शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का बड़ा रणनीति कार माना जाता है उनकी और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जोड़ी ने मप्र भाजपा को सफलता के शिखर तक पहुंचाया है| लंबे समय से इस बात की खबरें आ रही हैं कि हितानंद शर्मा को अब दूसरी जिम्मेदारी मिलने वाली है या फिर राजस्थान का संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है| क्योंकि नई जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने एक नया फॉर्मूला तैयार किया है जिसके तहत अब प्रदेश संगठन महामंत्री किसी दूसरे राज्य से होगा| आगे क्या होगा वो तो वक्त बताएगा लेकिन हितानंद शर्मा को किसी नई जिम्मेदारी से पहले एक और परीक्षा पास करने के लिए कहा गया है| इस वक्त हितानंद शर्मा को महाराष्ट्र में करीब आठ विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है जिसमें वो जीत की रणीनीति तैयार करते नजर आ रहे हैं| इस बात में कोई सक नहीं कि महाराष्ट्र का चुनाव काफी कठिन है हांलाकि महाराष्ट्र के हालात भी ठीक उसी प्रकार हैं जिस प्रकार मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले थे| एमपी में हर ब्यक्ति यही कह रहा था कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनने वाली है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सभी के दावों को चकनाचूर कर प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना लिया है| इन्ही सब नजीतों को देखते हुए हितानंद शर्मा को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी रणनीतिकार के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है| अब तक वो करीब दस से अधिक दौरे कर चुके हैं| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र चुनाव कई नेताओँ के सियार तय करेगा| जिन सीटों की जिम्मेदारी महाराष्ट्र में हितानंद शर्मा को मिली है अगर उन सीटों में वो जीत दिलाने में कामयाब हुए तो उन्हे कोई और बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है| लेकिन यह तय है कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद मप्र भाजपा संगठन से हितानंद शर्मा की छुट्टी होना तय है|   

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT