एमपी में 'पियक्कड़ों' के लिए बियर की कमी बाहरी निर्यात पर लगाई गई रोक

मध्य प्रदेश में पियक्कड़ों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि शराब दुकानों में बियर की कमी हो गई है। बियर के बढ़ते संकट को देखते हुए आबकारी विभाग ने बियर के बाहरी निर्यात पर रोक लगा दी है। प्रदेश में बियर का सीमित स्टाक होने के कारण आबकारी विभाग को निर्यात पर रोक लगाना पड़ा है। शराब के प्रीमियम ब्रांड का स्टाक भी सीमित है। इसके साथ ही प्रदेश में नई शराब दुकानों के संचालन के शुरुआती दिनों में ही सप्लाई और बिलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रीमियम ब्रांड्स के बिना दुकान चलाना लगभग असंभव है। लेकिन इन कंपनियों के लोकप्रिय ब्रांड्स की बिलिंग ही शुरु नहीं हो पाई है। वहीं ठेकेदारों का आरोप है कि आबकारी विभाग समय पर माल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जिसके कारण कई दुकानों में शुरुआती दिनों से ही बेचने के लिए पर्याप्त स्टाक मौजूद नहीं है। ऐसे में दुकान संचालकों के सामने बड़ा सवाल यह है कि जब दुकान में माल नहीं होगा तो वो करोड़ों रुपये की आबकारी ड्यूटी कैसे जमा करेंगे। अब स्थिति यह है कि आठ से दस दिन का स्टाक उपलब्ध कराने में ही लग जाता है। गर्मी में बियर की खपत बढ़ जाती है और यही सीजन बियर के लिए पीक सीजन माना जाता है। अगर इस समय दुकानों में बियर और प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध नहीं हुए तो ठेकेदारों को शुरुआती चरण में ही भारी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल इस पूरे मामले में शराब दुकान संचालक और आबकारी विभाग मिल कर हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन पियक्कड़ों के बीच बियर की बढ़ती मांग शराब दुकान संचालकों के लिए एक बड़ी समस्या बनने के साथ नुकसान का कारण भी बन रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी में दिन भर चलेगा गुप्त बैठकों का दौर प्रदेश कार्यसमिति और प्रकोष्ठों की नियुक्ति पर होगी चर्चा
'ई- सुश्रुत' के जरिए स्वास्थ व्यवस्था में आएगी नई क्रांती
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024