भारतीय जनता पार्टी छह केन्द्रीय मंत्रियों का करेगी सम्मान,भोपाल में जगह-जगह होगी फूलों की बारिश

केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए नेताओं को अब प्रदेश बीजेपी संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा| केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद सारे मंत्री पहली बार भोपाल आ रहे हैं| भोपाल में सभी मंत्रियों का रोड शो निकाला जाएगा और उनके ऊपर कार्यकर्ताओं की तरफ से फूलों की बारिश की जाएगी| सभी मंत्रियों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह मंच तैयार किया गया है| इन मंत्रियों का पहला आगमन यादगार हो इसी लिए एमपी बीजेपी संगठन की तरफ से इतनी ब्यापक ब्यवस्था की जा रही है| प्रदेश भाजपा कार्यालय को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है जहां शाम को बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे| कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय में सभी नेताओं के लिए स्वागत भाषण भी आयोजित किया जाएगा| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,सीएम मोहन यादव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यालय में इन केन्द्रीय मंत्रियों का स्वागत करते नजर आएंगे| इस स्वागत समारोह के माध्यम से प्रदेश बीजेपी संगठन कार्यकर्ताओं के बीच एक पॉजिटिव माहौल बनाने की कोशिष कर रहा है जिससे अन्य कार्यकर्ताओं को भी इससे प्रेरणा मिले और वो भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार रहें| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा हमेशा कहते हैं कि भाजपा नेताओं के बल पर नहीं कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतती है लिहाजा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए कुछ कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए जिससे उनमें ऊर्जा का संचार होता रहे| यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान का कोई मौका नहीं छोड़ती है| जिन मंत्रियों का सम्मान किया जाएगा उनमें शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया,दुर्गादास उइके,एल मुरुगन,वीरेन्द्र कुमार और सावित्री ठाकुर शामिल हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?वीडी शर्मा की संगठन क्षमता का मुरीद हुआ बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व,जल्द बड़ी भूमिका में होंगे एमपी बीजेपी के 'शुभंकर'
यूं ही कोई ‘शिव’ जनता के दिलों में ‘राज’ नहीं करने लगता,उसके लिए कठोर परिश्रम और जनता के प्रति लगाव ही उसको आगे लेकर चलता है
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025