भोपाल पुलिस ने हाथी को किया गिरफ्तार,हाथी पर साधू को कुचलने का है आरोप

📷 MP Police
भोपाल में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक हाथी को गिरफ्तार कर थाने में खड़ा कर दिया है। दरअसल मामला भोपाल के भानपुर ब्रिज के पास का है जहां एक मादा हाथी ने एक युवा साधू का सिर पैर से कुचल दिया। रात को हुई इस इटना के बाद साधू की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मादा हाथी को थाना परिसर में महावत की देखरेख में रखा है मृतक साधु सतना का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की सतना के साधुओं का दल मादा हाथी ननकी और महावत प्रमोद पाल के साथ घूमते हुए यहां पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे करीब 11 बजे साधु भूपेंद्र कुमार की नींद खुली तो देखा कि उसकी मामा 50 वर्षीय नरेन्द्र कपाड़िया हथिनी के पास पड़ा। पास जाकर देखा तो नरेन्द्र की नाक और कान से खून बह रहा था। उसका एक हाथ भी टूट गया था। हथिनी ने पैर से उस साधू का सिर कुचल दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साधू को अस्पताल में भर्ती कराया वहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी हाथी को महावत के साथ थाने में खड़ा कर दिया। हांलाकी हथिनी के मालिक की जांच पड़ताल कर हाथिनी और उसके मालिक को छोड़ दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महावत के पास हाथी पालने का लाइसेंस था इसलिए हथिनी और महावत को छोड़ दिया गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एयर कनेक्टिविटी से जुड़े एमपी के आठ शहर,रीवा के लोग करेंगे हवाई सफर
एमपी के बड़े शहरों में नाइट कल्चर को मिली मंजूरी,अगले हफ्ते से 24 घंटे खुलेंगे मॉल,रेस्ट्रोरेंट और मार्केट
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025