भूपेन्द्र सिंह का आरोप,सरकार का मंत्री सागर में भाजपा खत्म करने की कर रहा कोशिश

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सरकार और संगठन के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है। पहले उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में बच्चों के साथ यौन सोशण के मामले बढ़े हैं। और अब उन्होने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि एक मंत्री सागर में भाजपा को खत्म करने की कोशिश में लगा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से भूपेन्द्र सिंह ने सरकार और संगठन के खिलाफ लगातार बागी तेवर अपना रखा है। बानगी के तौर पर वो आए दिन सरकार और संगठन के खिलाफ खुल कर ऐसे बयान दे रहे हैं कि कोई भी उनकी बगावत से परिचित हो सकता है। भूपेन्द्र सिंह ने करीब डेढ़ महीने पहले एक बयान देकर एमपी की राजनीति में खलबली मचा दी थी जिसमें उन्होने कहा था कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को पार्टी स्वीकार कर सकती है लेकिन वो नहीं करेंगे। उसके बाद भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा में सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला और कहा कि बच्चों के साथ यौन सोशण के मामले बढ़ रहे हैं। अब उन्होने एक बार फिर बागी तेवर अपनाते हुए कहा कि सागर में एक मंत्री भाजपा को खत्म करने में लगा। आखिर वो कौन सा मंत्री है। दरअसल पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के बीच चल रही अदावत जगजाहिर है। गोविंद सिंह राजपूत पिछली सरकार में भी मंत्री थे और अब मोहन सरकार में भी मंत्री हैं। इस बार भूपेन्द्र सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है जिसके कारण वो भाजपा के संगठन और सरकार दोनों के खिलाफ समय-समय पर अपनी नाराजगी ब्यक्त करते रहते हैं। इस बात में कोई सक नहीं कि भूपेन्द्र सिंह शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी नेताओं में एक माने जाते हैं लिहाजा भूपेन्द्र सिंह द्वारा दिए जा रहे बयानों से प्रदेश के राजनीतिक पंडित अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शराब के आगे फीकी पड़ी चाय,कांग्रेस के ही विधायक ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रदर्शन को किया फ्लॉप
कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर नलजल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024