Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर,सीएम मोहन यादव इसी महीने फिर खाते में डालेंगे राशि

Oct 18, 2025 1 min read
लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर,सीएम मोहन यादव इसी महीने फिर खाते में डालेंगे राशि
ADVERTISEMENT
Font Size:

लाड़ली बहनों के लिए भाईदूज का पर्व खास होने वाला है। दरअसल सीएम मोहन यादव भाईदूज के दिन ही लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपये शगुन के रुप में देने जा रहे हैं। बता दें कि सीएम ने पिछले दिनों ही लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त के रूप में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक पर ट्रांसफर किए थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम (CM Mohan Yadav) कई बार दिवाली की भाईदूज (Bhaidooj) पर 250 रुपए की राशि देने का ऐलान कर चुके थे। 29वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए की राशि भेजते हुए भी सीएम ने ऐलान किया था कि अब से लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए भेजे जाएंगे। धीरे-धीरे इस राशि को बढ़ाते हुए 2028 तक 3000 रुपए किया जाएगा। बता दें कि सीएम ने शहडोल में आयोजित लाड़ली बहना महिला सम्मेलन के राज्यस्तरीय कार्यक्रम से ये राशि जारी की थी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर,सीएम मोहन यादव इसी महीने फिर खाते में डालेंगे राशि | मुखबिर MP