जमीन खरीदी आरोप में फंसे सीएम मोहन यादव 'मेडिटेशन' का लेंगे सहारा बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में बिताएंगे दो दिन

मध्य प्रदेश की राजनीति पिछले कुछ दिनों से 'जमीन' पर आधारित है। दरअसल एक अंग्रेजी अखबार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उनके परिवार के खिलाफ बड़ी संख्या में जमीन खरीदी का खुलासा किया था जिसके बाद विपक्ष के हाथ एक बड़ा हथियार लगा और सीएम मोहन यादव को घेरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी विवादों के बीच सीएम मोहन यादव ने तनाव मुक्त रहने के लिए आज यानि शनिवार से बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू में समय बिताने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री यादव शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन कर ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुकरू रेस्ट हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून को प्रातः 6:30 बजे सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वो स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 7:30 बजे पौध-रोपण कार्यक्रम के बाद कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और 11 बजे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात'' के सामूहिक श्रवण में शामिल होंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कथित जमीन खरीदी मामले में सीएम यादव पर हमला बोलते हुए कहा मोहन 'मौन'
प्रायोजित तरीके से प्रदर्शन करना और फिर 'शांत' हो जाना कांग्रेस नेताओं की बना पहचान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024