मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे सीएम मोहन यादव एक दर्जन मंत्रियों की छुट्टी तयं

मध्य प्रदेश भाजपा सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से सभी मंत्रियों के विभागों की रिव्यू रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि कौन मंत्री सरकार में रहेगा कौन सरकार से बाहर होगा। इस लिस्ट में वो मंत्री भी शामिल किए जा रहे हैं जो ढाई साल के कार्यकाल में विवादित रहे हैं और उनके कारण सरकार कटघरे में खड़ी होती रही है। सीएम मोहन यादव अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर चुके हैं और अब बचे हुए ढाई साल वो साफ स्वच्छ छवि वाले नेताओं के साथ सरकार चला कर बिताना चाहते हैं। सीएम की मंशा है कि जब चुनाव शुरु हो तो ऐसा कोई मंत्री न रहे जिसके कारण सरकार को दिक्कत झेलनी पड़े। मतलब साफ है कि स्वच्छ छवि और विकास को महत्व देने वाले नेताओं को ही सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। गुरुवार को सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की है। पिछले हफ्ते सीएम मोहन यादव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करने पहुंचे थे तभी से यह सुगबुगाहट शुरु हो गई थी कि मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। वर्तमान में राज्य सरकार में चार स्थान खाली है। लेकिन Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में करीब एक दर्जन ने मंत्रियों को मौका दिया जाएगा। नए मंत्रिमंडल में सिर्फ परफारेर्मेंस ही आधार नहीं होगा बल्कि नेताओं का आचरण भी मायने रखेगा और उसी के आधार पर तय होगा कि कौन सा मंत्री रहने योग्य है और कौन बाहर होने योग्य। सीएम की अमित शाह से हुई मुलाकात में विस्तार के लिए मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन अभी शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दौरा रीवा अथवा उज्जैन ही क्यों पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
पांच दिन के अंदर मंत्रियों का भविष्य होगा तयं केन्द्रीय समीक्षक रिव्यू रिपोर्ट देख कर लेंगे फैसला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024