सीएम मोहन यादव खुद सुनेंगे 'जन फरियाद', महीने में दो बार जनता से होंगे धीधे रु-ब-रु

मप्र में अब हर शिकायत पर ऐक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद जनता की शिकायत सुनेंगे और उसका उचित निराकरण करेंगे। लोगों की परियाद सुनने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जन संवाद का मॉडल उत्तर प्रदेश जैसा होगा। इसमें एक बार में 70 से 80 लोग बुलाए जा सकते हैं। पोर्टल पर एक सप्ताह में मिलने वाली शिकायतों और उनकी जांच के आधार पर यह चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब सीधे जनता से संवाद करेंगे। इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद, शिकायतों की गंभीरता और पॉलिसी से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। लंबे समय से लंबित शिकायतों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। सीएम सचिवालय, शिकायतकर्ताओं को हर महीने किसी एक सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बुलाएगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी शिकायतों को सुनेगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रात के अंधेरे में भाजपा के जिला अध्यक्षों की जारी होगी सूची
जिला अध्यक्षों की घोषणा से पहले डैमेज कंट्रोल की तैयारी,दो घंटे तक सीएम हाउस में चली बैठक
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024