'सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य' एक करोड़, 53 लाख से अधिक पहुंची सदस्य संख्या

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सक्रिय सदस्य बनाया। सक्रिय सदस्य बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सदस्यता अभियान की तरह मध्यप्रदेश सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास बनाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज से मध्यप्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश ने संगठन पर्व के लक्ष्य से अधिक एक करोड़, 53 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। शनिवार को प्रदेश के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?‘इमरती में चासनी’ तलाशने वाली कांग्रेस करेगी उपवास,भाजपा ने कसा तंज,जरुर करें उपवास लेकिन साथ में प्रायश्चित भी करें
एमपी में बनेगी 'आकर्षक फार्मा पॉलिसी' पेट्रो-केमिकल इकाइयों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने प्रदेश में की जा रही है पहल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024