Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों पर सीएम यादव ने की सौगातों की बौछार

May 27, 2025 1 min read
शासकीय कर्मचारियों पर सीएम यादव ने की सौगातों की बौछार
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र की मोहन सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट बैठक में तबादले की दस दिन के लिए डेड लाइन और बढ़ा दी गई है। जिससे जो कर्मचारी किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अपना आवेदन करके मनचाही जगह पर जा सकें। इसके अलावा सीएम यादव ने कहा कि सरकार सभी राज्य कर्मचारियों का बीमा कराने की मंशा से आगे बढ़ रही है। सरकार की मंशा है कि सभी राज्य कर्मियों के खुद के मकान भी हों। राज्य कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में सरकार मदद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर कर्मचारी-अधिकारी की क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ लेंगे और प्रदेश की बेहतरी के लिए उसका सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यकर्मी शासन व्यवस्था का अभिन्न अंग है इसलिए इनके हित संवर्धन के लिए सरकार कोई कसर नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में प्रदेश का हित है और प्रदेश के हित में ही राष्ट्र का हित है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
शासकीय कर्मचारियों पर सीएम यादव ने की सौगातों की बौछार | मुखबिर MP