शिक्षकों को सीएम यादव की बड़ी सौगात,मिलेगा चौथा समयमान-वेतनमान

प्रदेश की मोहन सरकार पिछले कुछ समय से शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों पर काफी मेहरवान है। और एक के बाद एक सौगातों की बौछार की जा रही है। सबसे पहले सीएम यादव ने शासकीय कर्मचारियों के तबादले की डेडलाइन को बढ़ाते हुए 10 जून तक किया। सीएम के इस फैसले का लाभ उन शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा जो अभी तक अपनी मनचाही जगह पर जाने के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। पिछले पहीने सीएम यादव ने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते का भी ऐलान करते हुए एक साथ पांच फीसदी मंहगाई भत्ता दिया था। अब प्रदेश की सरकार ने डेढ़ लाख शिक्षकों को चौथे समयमान-वेतनमान देने का ऐलान कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है जिसे अगली कैबिनेट में मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। समयमान वेतनमान मिलने से प्रति शिक्षक को तीन हजार से सात हजार रुपये तक का लाभ होगा। गौरतलब है कि चौथा समयमान-वेतनमान पहले ही कई विभागों में लागू हो चुका है। अभी तक शिक्षक इससे वंचित थे जिन्हे जल्द ही देने की सहमति बन सकती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
डॉ. नरोत्तम के दिए जख्मों पर मरहम लगाएंगे राहुल गांधी,करेंगे 'गद्दारों' की पहचान फिर होगा सृजन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024