अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा ऐक्सन पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष को जारी किया कारण बताओ नोटिस

पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बीच बीजेपी नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ उज्जैन से भोपाल पहुंचे। पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हाईवे पर कई जगह स्वागत हुआ, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो वहां भी जाम की स्थिति बन गई। लेकिन वाहनों की कतार ने ही 'सौभाग्य' का 'भाग्य' खराब कर दिया। ऐसा लगा जैसे सौभाग्य सिंह पीएम मोदी के आह्वान को चुनौती दे रहे हों। आखिरकार अब राष्ट्रीय आह्वान को महत्व न देने के मामले में सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिन में दूसरी बार ऐक्शन लिया। पहले भिंड के भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष को पद मुक्त करने का फैसला लिया उसके बाद अब प्रदेश स्तर पर नोटिस जारी कर बड़ा मैसेज दिया है। मतलब साफ है कि अब मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। बस इंतजार है तो प्रीतम सिंह लोधी के फैसले का?
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई भिंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया
कांग्रेस में 'भूखे पेट' टैलेंट का 'शिकार' प्रदेश भर से राजधानी आ रहे कार्यकर्ता दो रोटी के लिए मोहताज
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024