मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में हुए शामिल, जनप्रतिनिधियों के साथ किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का आव्हान किया था। आज पूरा देश, प्रत्येक नागरिक एक पेड़ मां के नाम लगा रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को रेखांकित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाने का निर्णय किया है। उसी सिलसिले में आज अलग-अलग जिलों में ये अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल लगभग 40 लाख पौधे लगाने वाला है। जिसमें आज ही के दिन 12 लाख पौधे लगाने का निर्णय किया गया है। उसी परंपरा में आज प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री गण, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, सभी स्कूल और बाकी सभी संस्थाओं के लोग पौधरोपण में शामिल हुए हैं। मेरी अपनी ओर से इस आयोजन के लिए भोपाल जिला प्रशासन को बधाई।इस दौरान डॉ यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर भी सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबको स्मरण करना चाहिए, एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने अपने जीवन काल में भारत के मुकुटमणि जम्मू कश्मीर में जो भूमिका निभाई उसे कोई भूलेगा नहीं।ऐसे समय पर हम अपने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी को भी स्मरण करना चाहूंगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विधानसभा में चुन्नू-मुन्नू जैसे शब्दों का हुआ इस्तेमाल,कैलाश विजयवर्गीय ने कहा आप अभी मेरे सामने बच्चे हो
कांग्रेस में हार के कारणों पर मंथन,हारे और जीते प्रत्याशियों से राउंड टेबल में हो रही बैठक
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024