Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'मुख्यमंत्री सुगम बस योजना' जल्द होगी शुरु,लाड़ली बहनों को तीन हजार देने का सीएम ने किया वादा

Jun 9, 2025 1 min read
'मुख्यमंत्री सुगम बस योजना' जल्द होगी शुरु,लाड़ली बहनों को तीन हजार देने का सीएम ने किया वादा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत शीघ्र ही पूरे प्रदेश में "मुख्यमंत्री सुगम बस योजना" प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन निगम पुनः पूरे प्रदेश में बसों का संचालन करेगा। मुख्य मंत्री ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि लाड़ली बहना की राशि 5 साल में तीन हजार रुपये कर दी जायेगी। पहले साल में एक बार रक्षाबंधन का त्यौहार आता था, लेकिन अब लाड़ली बहना योजना की राशि आने से हर महीने बहनों के लिए त्यौहार जैसा माहौल रहता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस बार गुरू पूर्णिमा एवं कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जायेगी। दशहरे में रावण का दहन तो होगा ही, साथ ही शस्त्र-पूजन भी किया जायेगा। जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान और नदी जोड़ो परियोजना के काम तेजी से चल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'मुख्यमंत्री सुगम बस योजना' जल्द होगी शुरु,लाड़ली बहनों को तीन हजार देने का सीएम ने किया वादा | मुखबिर MP